फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   omkar singh takes charge for state minister

सहसवान से पहली बार कोई विधायक बना मंत्री

Sat, 31 Oct 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sat, 31 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
omkar singh takes charge for state minister
ब्लाक जुनावई क्षेत्र के गांव सिंगौला निवासी ओमकार सिंह यादव वर्ष 1991 में इस क्षेत्र से पहली बार जनता दल से विधायक निर्वाचित हुए। इसी साल वह ब्लाक के प्रमुख थे। इसके बाद वह सपा में शामिल हो गए। इससे पिछला चुनाव वह डीपी यादव से हार गए थे। अब तक वह इस क्षेत्र से पांच बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। जिस साल सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव इस क्षेत्र से विधायक चुने गए थे, तब ओमकार सिंह यादव नहीं लड़े थे। हालांकि सपा मुखिया गुन्नौर से भी चुनाव लड़े थे और वहीं की सीट अपने पास रखी थी। सहसवान से इस्तीफा दे दिया था। ओमकार के मंत्री बनने में पार्टी के प्रति वफादारी भी एक खास वजह बताई जा रही है। फिलहाल यह पहली बार हुआ है जब सहसवान क्षेत्र से निर्वाचित किसी भी विधायक को सरकार में मंत्री बनाया गया है। विधायक ओमकार सिंह यादव के मंत्री बनने के बाद लोगों का कहना है कि उम्मीद है कि अब क्षेत्र के दिन बहुर जाएंगे। सहसवान क्षेत्र भी विकास से अछूता नहीं रहेगा।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मनाईं खुशियां
बदायूं। सहसवान क्षेत्र के सपा विधायक ओमकार सिंह यादव के राज्यमंत्री बनाए जाने पर जिले भर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर अपनी खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

बिसौली में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा जिला सचिव आकाश मिश्रा के आवास पर जश्न मनाया। इस मौके पर सुरेश मिश्रा, राजीव शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रभाकर शर्मा, दीपक शंखधार, विकास मिश्रा, विवेक मिश्रा,संजय गोस्वामी, अनोखे मेठ, दुर्गेश उपाध्याय, राकेश दीक्षित, सर्वेश दीक्षित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहगंवा में समाजसेवी जंटू उर्फ अुर्जन गुप्ता ने अपने आवास पर मिठाई बांटी। इस मौके पर प्रदीप यादव,मदनलाल गुप्ता,वौवी गुप्ता,सत्यपाल,मुनीश यादव,किशनलाल,राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बिल्सी में सपा नगराध्यक्ष रंजीत वार्ष्णेय उर्फ सिक्की के आवास पर जश्न मनाया गया। यहां संजीव कुमार वार्ष्णेय प्रदीप कुमार, अमित कुमार, आकाश कुमार आदि  थे। मोहल्ला संख्या एक में सपा के युवा नेता रजनेश यादव ने आवास पर भी मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई।
रुदायन में सपा के नगराध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता के आवास पर मिठाई बांटी गई। इस मौके पर मोहर सिंह पासी, शिशुपाल सिंह, अतुल कुमार, संदीप कुमार सिंह, अरविंद शर्मा, गिरिराज शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता आदि थे।
सहसवान। यहां समर्थकों ने आतिशबाजी छोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पालिकाध्यक्ष हाजी नूरउददीन ने पालिका प्रांगण में आतिशबाजी छोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस मौके पर सलीम खां, मंसूर अहमद, इस्लाम कुरेशी, मु0 आकिल, जुल्फिकार अली, बुग्गन आद मौजूद रहे। कोतवाली के सामने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव खलीक अहमद के कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया उसके बाद जमकर आतिशबाजी की। ब्लाक प्रमुख पति राहुल यादव, कमर कुरेशी, सलमान खां,शुऐव नकवी,डा0 अतीक वेग,जसद हुसैन,तारिक खांन, जमशेद खां उर्फ गुडडू,शब्बन,बनवारी आदि थे। रमाकृष्ण सक्सेना उर्फ राय साहब के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। यहां आनंदकृष्ण सक्सेना, अधीर सक्सेना,सौरभ सक्सेना,सुदीप सक्सेना, नरेश,अनिल सैनी,रामानंदन आदि थे। जमिअतुल आइम्मा के सदर हाफिज इरफान ने मौहल्ला नवादा में यादव को मंत्री पद से नवाजे जाने पर आतिशबाजी छोड़कर खुशी का इजहार किया।
इस्लामनगर में हाजी विकारुद्दीन मुल्लाजी ए मनवीर यादव ए राजेन्द्र पाराशरी, हितेन्द्र शंखधार, पूर्व चेयरमैन वाहिद खां, दयाशंकर गुप्ता, सुबोध शंखधार आदि ने भी खुशी जाहिर की है।


ओमकार के मंत्री बनने से गदगद हैं अधिवक्ता
बदायूं। जिला बार एसोसिएशन  के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता ओमकार सिंह यादव के प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जाने से अधिवक्ताओं ने भी खुशी का इजहार किया है। जिला बार में हुई बैठक में महासचिव अनूप कुमार सक्सेना ने कहा कि मंत्री बने श्री यादव हमारे वरिष्ठ साथी हैं।  जाहिर है कि उनके मंत्री बनने से हम सभी को ताकत मिली है। इस मौके पर पूर्व महासचिव  पवन गुप्ता, अजयपाल गुप्ता, संजीव भारतीय, सुधींद्र शर्मा सोनी,  राजीव कुमार रैशू, विवेक शर्मा, अमित सक्सेना, अंकित कुमार, बदरुलहसन,  महताब हुसैन, जुगुनू बाबू, अतुलेश कांत सक्सेना, विमल शर्मा, मुकेश  यादव,कृष्ण अवतार आदि अधिवक्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed