{"_id":"6b0c869fd0583ca528078d54","slug":"test-reports-from-private-labs-continue-to-come-back-positive-badaun-news-c-123-1-sbly1001-178791-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: निजी लैब में जांच रिपोर्ट लगातार आ रहीं पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: निजी लैब में जांच रिपोर्ट लगातार आ रहीं पॉजिटिव
विज्ञापन
बदायूं। जिले में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग और निजी लैब की रिपोर्ट में अंतर सामने आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में लगे शिविरों में जांच रिपोर्ट निगेटिव आ रही हैं। वहीं, निजी लैब में जांच कराने वाले लोगों की डेंगू और मलेरिया की रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव बताई जा रही है। ऐसे में ग्रामीण बीमारी की वास्तविक स्थिति को लेकर असमंजस में हैं।
जिले में करीब 100 से अधिक निजी लैब संचालित हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में महज छह लैब ही पंजीकृत हैं। स्थिति यह है कि निजी लैब में जांच के बाद डेंगू और मलेरिया की पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने पर मरीज और उनके परिजन परेशान हो जाते हैं। वहीं, सरकारी शिविरों में रिपोर्ट निगेटिव आने से उनके सामने यह सवाल खड़ा हो रहा है कि वह किसकी रिपोर्ट को सही मानें।
सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि अवैध लैब और अस्पतालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। कहा, हमारे यहां की रिपोर्ट पर मरीजों को विश्वास जताना चाहिए। मरीजों को इसमें कोई भी संशय नहीं करना चाहिए। हमारे यहां जांच बेहतरीन मशीनों और उम्दा किस्म की किटों से की जाती है।