फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   omkar singh baney pradesh mahaschiv

ओमकार सिंह बने प्रदेश महामंत्री

Wed, 14 Jan 2015 08:20 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 14 Jan 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
omkar singh baney pradesh mahaschiv
 कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश पर्यवेक्षक रहे ओमकार सिंह की
विज्ञापन
कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश महासचिव पद पर ताजपोशी कर दी है। उनके प्रदेश महासचिव बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है।
शहर कांग्रेस कमेटी ने खुशी मनाते हुए आतिशबाजी की। नगर अध्यक्ष नरेश गुप्ता और नगर उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा ने कहा कि सिंह का जिलाध्यक्ष के रूप में 24 वर्षों का कार्यकाल बेहद संघर्ष पूर्ण रहा है। प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने उनकी कर्त्तव्य निष्ठा और क्षमताओं का आंकलन करके ही उन्हें यह महत्वपूर्ण पद दिया है।
इस मौके पर गीता गाडगे, बुंदू खां, पवन गौतम, आलम कुरैशी, सत्तार अब्बासी, हाजी नाजिर, अनुराग गुप्ता, आशीष गुप्ता, शेर सिंह लोधे, विजय शर्मा, वीरम सिंह यादव, मो. जलालुददीन, सुमन शर्मा, भगवान सहाय, वेदराम यादव, धर्मेंद्र यादव आदि ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
इधर, युवक कांग्रेस की ओर से पार्टी कार्यालय पर खुशी का इजहार किया गया। जिलाध्यक्ष शेखर साहू ने कहा कि उनके बदायूं आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर पवन गौतम, अवधेश शर्मा, प्रवीण कुमार, शमशाद हुसैन, सनी कुमार, हर्षित गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed