फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Old man found dead on a bed in a Dhaba, murder suspected

Budaun News: ढाबा की चारपाई पर मृत मिला वृद्ध, हत्या का शक

Mon, 05 Aug 2024 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Old man found dead on a bed in a Dhaba, murder suspected
फैजगंज बेहटा। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे एक ढाबा पर सोमवार सुबह करीब 65 वर्षीय वृद्ध रामकृपाल मृत अवस्था में चारपाई पर पड़े मिले। परिवार वालों का कहना है कि रविवार रात पड़ाेसियों ने वृद्ध के साथ मारपीट की थी। वृद्ध उन्हीं की शिकायत करने थाने गए थे, लेकिन उन्हें सुबह आने को कहा गया था, जिससे वह ढाबा पर पड़ी चारपाई पर ही सो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिसरका निवासी रामकृपाल रविवार रात अपने घर में सो रहे थे। परिवार वालों का कहना है कि देर रात उन्हें किसी जानवर के आने की आहट हुई थी। तभी उन्होंने टार्च जलाकर इधर-उधर देखा था। उनका टार्च जलाना पड़ोसियों को बुरा लगा। उन्होंने इसी बात पर गालीगलौज कर दी। जब उन्होंने गालीगलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके सीने में ईंट मार दी। वृद्ध उनकी शिकायत करने रात में ही थाने जा रहे थे। तभी आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

घायल अवस्था में वृद्ध थाने पहुंचे। वहां सुबह आने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया गया। इससे वृद्ध हाईवे किनारे ढाबा पर जाकर वहां पड़ी चारपाई पर लेट गए। वहीं उनकी मौत हो गई। सुबह ढाबा के कर्मचारियों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, तब उनकी मौत का पता चला। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उनके परिवार वालों को बुलाया गया। घरवालों के हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस ने वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। इंस्पेक्टर जवाहरलाल वर्मा का कहना है कि वृद्ध थाने नहीं आया था और न ही उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। वृद्ध आराम से ढाबा पर सोया हुआ था। उसने यहां कई बार पानी भी पीया था। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed