फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   old man death in accident

गंगा नहाकर घर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

Wed, 02 Dec 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
old man death in accident
उझानी (बदायूं)। गंगा नहाकर घर लौटते समय एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया लेकिन सुबह तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। रिश्तेदारों के माध्यम से घरवालों को इसकी भनक लगी तो वह पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। तब भतीजे ने शव की शिनाख्त अपने ताऊ जंगी सिंह के रूप में की।
विज्ञापन

हादसा सोमवार रात बरेली-मथुरा हाईवे पर बुटला के पास हुआ। किसी राहगीर की सूचना के बाद पुलिस हाईवे पर पहुंची तो खून से लथपथ वृद्ध का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों को बुलाकर पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश भी की लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। मंगलवार पूर्वाह्न में अलापुर थाना क्षेत्र के गांव जगत निवासी दीनदयाल पोस्टमार्टम हाउस बदायूं पर पहुंचा तो उसने शव की शिनाख्त अपने ताऊ जंगी सिंह (62) के रूप में की।
विज्ञापन

दीनदयाल ने बताया कि उसके ताऊ सोमवार सुबह गंगा स्नान करने के लिए कछला गए थे। गंगा नहाकर लौटते में वह उझानी के ही गांव उलहैतापुर में रिश्तेदार के घर चले गए। इसके बाद रात में ही पैदल घर आने को लौट पड़े। प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि जंगी सिंह की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। सड़क पर खून भी पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर बालक की मौत
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर पुख्ता में सोमवार शाम को प्रकाश अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंटें लेकर गांव पहुंचा। ईंटें गंगा किनारे उतारनी थी। ट्रॉली पर गांव के ही तीन-चार बच्चे भी बैठ गए। रास्ते में सड़क पर कुत्ता बचाने की कोशिश में प्रकाश ने ट्रैक्टर को मोड़ा तो ट्रॉली पर बैठा शिवम (आठ) पुत्र स्व. वीरेश गिर पड़ा। उसके सिर में चोट आई। ट्रैक्टर चालक समेत परिवार के लोगों ने देर रात निजी क्लीनिक पर शिवम का इलाज कराया लेकिन हालत बिगड़ती चली गई। देर रात ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed