{"_id":"6b0894b6895302b85505dddc","slug":"oh-mother-ganga-please-call-us-back-again-next-year-badaun-news-c-123-1-bdn1037-178550-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हे गंगा मैया...अगले वर्ष फिर बुलाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हे गंगा मैया...अगले वर्ष फिर बुलाना
विज्ञापन
मेला ककोड़ा में कल्पवासी जाने के बाद खाली हुई जगह। संवाद
- फोटो : Archive
मेला ककोड़ा। गंगा किनारे भक्ति, आस्था और कल्पवास की साधना में लीन रहे कल्पवासियों की विदाई का सिलसिला बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। गंगा मैया को प्रणाम कर कल्पवासी अपने तंबू उखाड़कर घरों की ओर लौटने लगे हैं। जाते-जाते हर किसी के मुख से यही शब्द निकल रहे हैं कि हे गंगा मैया...अगले वर्ष फिर बुलाना।
ककोड़ा मेला में कल्पवास करने के लिए बदायूं के अलावा बरेली, कासगंज, एटा और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। गंगा किनारे तंबू लगाकर परिवारों के साथ रह रहे कल्पवासी प्रतिदिन स्नान, पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होते रहे। सुबह की शुरुआत गंगा स्नान और मां गंगा की आरती के साथ होती थी।
मेला समापन की ओर बढ़ने के साथ ही कल्पवासी अपने घरों को लौटने लगे हैं। कोई अपने तंबू समेटने में जुटा है तो कोई सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों में लाद रहा है। विदाई से पहले श्रद्धालु गंगा में स्नान कर मां गंगा को नमन कर रहे हैं। कई परिवारों ने गंगा तट पर पूजा-अर्चना कर अगले वर्ष फिर आने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
कल्पवासियों के लिए मेला ककोड़ा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि परिवार और समाज के साथ आस्था के कुछ दिन बिताने का अवसर भी रहा। यहां बने आपसी रिश्ते, भजन-कीर्तन की गूंज और गंगा किनारे बिताए पल उनकी यादों में लंबे समय तक रहेंगे। अब तंबुओं की बस्ती धीरे-धीरे खाली हो रही है।
नेटवर्क की समस्या बनी बाधा, 18 एंबुलेंस मेले से बाहर रखीं
मेला ककोड़ा। मेले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लगाई गई एंबुलेंस के संचालन में नेटवर्क की समस्या बाधा बन गई। मेले में कुल 21 एंबुलेंस तैनात की गई थीं, लेकिन नेटवर्क की दिक्कत के चलते 18 एंबुलेंस को मेला क्षेत्र से बाहर रखना पड़ा। केवल तीन एंबुलेंस ही मेले के अंदर सेवा दे रही थीं। श्रद्धालुओं ने सवाल उठाया है कि लाखों लोगों की सुरक्षा के बीच नेटवर्क की समस्या का समाधान क्यों नहीं निकाला गया। आपातकालीन सेवा के लिए वैकल्पिक संचार व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी था। संवाद
30 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार
- मेले के आखिरी तीन दिनों में दुकानदारों को कारोबार और बढ़ने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेला ककोड़ा। मेले में इस बार 30 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को कासगंज और आसपास के जिलों से श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मीना बाजार से लेकर खानपान, कपड़े, घरेलू सामान और अन्य बाजारों में खरीदारों की चहल-पहल बनी हुई है। दुकानदारों को उम्मीद है कि मेले के शेष तीन दिनों में कारोबार और बढ़ेगा।
मेले में सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो जाता है। मीना बाजार में महिलाओं और बच्चों की भीड़ नजर आ रही है। वहीं, घरेलू जरूरतों के सामान, खिलौने, सौंदर्य प्रसाधन और ग्रामीण उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंच रहे हैं। हलवाई राजू साहू ने ग्राहकों की लगातार आवाजाही बनी हुई है। वहीं, होटल संचालक हरिओम शर्मा ने बताया कि उन्होंने पहली बार मेला ककोड़ा में होटल लगाया है। शुरुआत में कारोबार को लेकर मन में आशंका थी, लेकिन ग्राहकों का अच्छा रुझान मिला। अब तक कारोबार ठीक रहा है। यदि अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं की आवाजाही इसी तरह बनी रही तो कारोबार का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
गंगा में स्कॉर्पियो उतारने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में गंगा की धारा में स्कॉर्पियो गाड़ी उतारने का मामला सामने आया है। गंगा में गाड़ी फंसने के बाद उसे ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला गया। घटना सोशल मीडिया पर पहुंची तो धार्मिक भावनाएं आहत होने को लेकर नाराजगी जताई गई। ट्वीट का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और आरोपी अजय शर्मा निवासी बरातेगदार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया।

मेला ककोड़ा में कल्पवासी जाने के बाद खाली हुई जगह। संवाद- फोटो : Archive