फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Officials should complete the incomplete construction works soon and handover them

Budaun News: अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कर हैंडओवर करें अधिकारी

Sat, 29 Mar 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 29 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Officials should complete the incomplete construction works soon and handover them
बदायूं। जिले में विभिन्न विभागों में अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करें, इसके बाद हैंडओवर की कार्रवाई पूरी करें। डीएम ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए यह निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही सड़क पर घूम रहे गोवंशों को पकड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम निधि श्रीवास्तव ने विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, उसमें गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत से बन रहे पीएसी बटालियन के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने भवनों का विद्युत कनेक्शन न होने के कारण असंतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

मंडी परिषद की ओर से दो परियोजना पर काम चल रहा है। यह दोनों ही अधूरी है। जबकि यूपीडा का एक कार्य पूर्ण पाया गया। डीएम ने अधूरे कार्य पर द्वारा रोष व्यक्त करते हुए माह अप्रैल तक कार्य पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। पोर्टल पर अपडेट करने के लिए भी कहा गया। डीएम ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क पर निराश्रित गोवंश नजर नहीं आना चाहिए। निराश्रित गोवंशों के लिए अनेकों आश्रय स्थल बनाए गए हैं। गोआश्रय स्थलों में अच्छा चारा, पानी आदि व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


समय से मिले बच्चों को यूनिफॉर्म
डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए बीएसए को निर्देशित किया कि परिषदीय विद्यालयों में समय से यूनिफॉर्म, किताबें, जूते,मोजे आदि बच्चों को उपलब्ध हो जाएं। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन को अधिकारी समय-समय पर जाकर चेक करें। गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार देना अध्यापकों का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed