फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   officer absent from hotspot area

हॉटस्पॉट से नदारद मिले एक्सईएन, स्पष्टीकरण तलब

Fri, 15 May 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
officer absent from hotspot area
बदायूं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रशासन सख्ती बरत रहा है। इसके बावजूद कुछ अधिकारी लापरवाही बरतने से नहीं चूक रहे हैं। बतौर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में गोपी चौक पक्का बाग इलाके में तैनात लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के एक्सईएस हेमंत कुमार निरीक्षण में सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार को नदारद मिले। सिटी मजिस्ट्रेट ने तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 16 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, सभी कोरोना संक्रमित स्वस्थ होने के बाद घरों को पहुंच गए हैं। अब जिले के ग्रीन जोन में आने का इंतजार किया जा रहा है। इस सबके बीच जिले को संक्रमण से बचाए रखने के लिए जिला और तहसील स्तरीय अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रूप में हॉटस्पॉट पर तैनात किया गया है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के एक्सईएन हेमंत कुमार की तैनाती भी जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में हॉटस्पॉट गोपी चौक, पक्का बाग में थी। सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में हेमंत कुमार ड्यूटी से नदारद मिले। इतना ही नहीं उनका मोबाइन भी स्विच ऑफ था। ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट ने एक्सईएन हेमंत कुमार से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed