फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Odisha Police raids in search of hawala accused in Budaun

Budaun News: हवाला धंधेबाजों की तलाश में ओडिशा पुलिस ने दी दबिश, गांवों से फरार हुए आरोपी

Sun, 10 Mar 2024 12:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Mar 2024 12:06 PM IST
सार

बदायूं का बिसौली इलाका हवाला के धंधे के लिए बदनाम है। इसके चलते आए दिन दूसरे राज्यों की पुलिस यहां दबिश देती है। शनिवार को ओडिशा पुलिस ने क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में दबिश दी, लेकिन कोई भी आरोपी घर पर नहीं मिला। 

विज्ञापन
Odisha Police raids in search of hawala accused in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में सक्रिय हवाला धंधेबाजों की तलाश में कई प्रदेशों और जिलों की पुलिस है। यहां लगातार किसी ना किसी जिले की पुलिस दबिश दे रही है। शनिवार रात ओडिशा पुलिस ने संग्रामपुर में दबिश दी, लेकिन कोई हवाला धंधेबाज नहीं पकड़ा गया। 

विज्ञापन


हवाला धंधेबाजों की तलाश में ओडिशा पुलिस शनिवार को बिसौली कोतवाली पहुंची। ओडिशा पुलिस ने बिसौली कोतवाली में आमद दर्ज कराई। उसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संग्रामपुर गांव में दबिश दी, लेकिन इससे पहले ही सभी धंधेबाज गांव से भाग गए। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गांव के कई लोग हवाला धंधे से जुड़े हुए हैं। पुलिस उनको तलाश कर रही है। इसी सिलसिले में शनिवार रात भी पुलिस ने दबिश दी, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed