फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Objectionable remarks made on Shia community during procession, report

Budaun News: शिया समुदाय पर जुलूस के दौरान की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, रिपोर्ट

Thu, 19 Sep 2024 05:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 19 Sep 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Objectionable remarks made on Shia community during procession, report
बिसौली कोतवाली में खड़े आरोपी।स्रोत-वाडियोग्रैब
बिसौली। बिसौली क्षेत्र में शिया समुदाय के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया है। जहां से सभी जमानत पर रिहा कर दिए गए। आरोप था कि नगर में सोमवार को जुलूस निकाला गया था, इसमें शामिल खुराफातियों ने शिया समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। आरोपियों ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल किया।
विज्ञापन


अफरोज अब्बास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 16 सितंबर को जुलूस सुन्नी समुदाय द्वारा निकाला गया था। जुलूस में सुन्नी समुदाय के कुछ असामाजिक लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की नियत से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे शिया समुदाय में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

शिया समुदाय के दर्जन भर से अधिक लोग मंगलवार की रात करीब बारह बजे कोतवाली पहुंच गए और नाराजगी जाहिर की। इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात केके सरोज कोतवाली पहुंच गए। कोतवाल ब्रजेश सिंह ने दबिश देकर नामजद सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शिया समुदाय के लोग अपने-अपने घरों को लौट गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर साहिर, अफजाल,जावेद , शादाब सैफी समेत दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed