फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   nss camp

रासलीला देखकर मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Sat, 27 Dec 2014 12:08 AM IST
badaun
badaun Updated Sat, 27 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
nss camp

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस कैंप का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने राधा कृष्ण का मनमोहक रूप धरकर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई रासलीला पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। छात्राओं ने अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। उन्हें अनुशासन और समाजसेवा का पाठ भी पढ़ाया गया।

विज्ञापन

समापन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष विनय प्रकाश रस्तोगी और सचिव गौरव रस्तोगी ने किया। कहा, जीवन एक संघर्ष है, जिसके द्वारा हम प्रत्येक सीढ़ी पर चढ़ते हुए आगे बढ़ते जाते हैं। उन्होंने अनुशासन में रहने पर जोर दिया। इसके उपरांत छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। छात्राओं ने नृत्य, गीत के अलावा नाटक भी प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से रोगों से बचने की जानकारी भी दी गईं। इस अवसर पर  प्राचार्य गार्गी बुलबुल, डॉ. उमा सिंह गौर, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने भी विचार रखे। छात्रा राधा, रचना, रामसनेही, पूनम, संगीता की सराहना की गई। इस मौके पर डॉ. तरुणलता, डॉ. इंदु शर्मा, भावना सोलंकी, डॉ. कमला माहेश्वरी, ओमकार, रेशमा, किशनगोपाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed