फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   NPK prices increased: Farmers said, the cost of Rabi crop will also increase

एनपीके के बढ़े दाम: अब फसल की लागत बढ़ेगी...

Mon, 18 Oct 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
NPK prices increased: Farmers said, the cost of Rabi crop will also increase
बदायूं। एनपीके और एनपी की कीमतों में इजाफा किए जाने से किसान नाखुश हैं। किसानों का कहना है कि इससे रबी की फसल की लागत बढ़ेगी।
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल की कीमतें पहले ही आसमान पर हैं। डीएपी की कीमतों में भी सरकार इजाफा कर चुकी है। अब एनपीके और एनपी की कीमतों में 70 से 250 रुपये तक का इजाफा किए जाने के बाद महंगाई की मार सीधे किसान पर होगी। किसान पहले से ही परेशान हैं। मौसम की मार फसलों को बर्बाद करती है, लेकिन सरकार का इस ओर ध्यान नहीं जाता। रबी की फसलों से काफी उम्मीद होती है। किसानों का कहना है कि इस तरह से कीमतों में इजाफा ठीक नहीं है। महंगाई पर काबू के बजाय सरकार महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है।
किसानों की बात
महंगाई पहले से क्या कम थी जो सरकार ने अचानक से एनपीके और एनपी खाद के दामों में इजाफा कर दिया। रबी की फसल की भी लागत अब काफी बढ़ जाएगी। सरकार को महंगाई पर काबू के लिए कदम उठाने चाहिए थे, लेकिन यहां तो महंगाई बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

- रामाशंकर शंखधार
यूरिया और डीएपी के दामों में पहले ही इजाफा किया जा चुका है। किसानों को तय रेट पर खाद मिलती ही नहीं। ब्लैक से ही खाद खरीदनी होती है। अब एनपीके की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। इससे किसान पर बोझ बढ़ेगा, लेकिन ब्लैक करने वालों को पहले से ज्यादा मुनाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पप्पू सैफी
एक ओर तो सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहती है और दूसरी ओर बीज, खाद की कीमतों में लगातार इजाफा किया जा रहा है। किसान तो पहले से ही परेशान है। महंगाई की मार तो सभी झेल रहे हैं सरकार ने एनपीके की कीमतें बढ़ाकर किसान को अतिरिक्त महंगाई दे दी है।

-राजीव कुमार गुप्ता, किसान नेता
एनपीके खाद 50 किलोग्राम वाला बैग अब तक 1175 रुपये में मिल रहा था। इसकी कीमत एक दम बढ़ाकर 1450 रुपये के आसपास कर दी गई है। इस महंगाई का सामना सिर्फ किसान नहीं करेगा। रबी की फसलों की लागत बढ़ने के बाद आने वाले दिनों में आम लोगों को भी महंगाई झेलनी होगी।
-राजेश सक्सेना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed