फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now who will treat me? Saying this, the sick son who was clinging to his mother's dead body also died.

Budaun News: अब कौन कराएगा मेरा इलाज... कहकर मां के शव से लिपटे बीमार बेटे ने भी तोड़ा दम

Fri, 12 Jan 2024 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Now who will treat me? Saying this, the sick son who was clinging to his mother's dead body also died.
कमलेश। फाइल फोटो।
उझानी (बदायूं)। मां कमलेश की मौत का सदमा उनका बीमार जवान बेटा दीपक सहन नहीं कर पाया। चारपाई से उठा और मां के शव से लिपटकर बिलखने लगा। अब मेरा इलाज कौन कराएगा... कहते हुए उसने भी दम तोड़ दिया। मां-बेटे की मौत की खबर मिली तो मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई, लेकिन दीपक का पिता पुरुषोत्तम श्रीवास्तव उर्फ भूरे वहां से खिसक गया।
विज्ञापन

किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी भूरे की पत्नी कमलेश (65) काफी समय से बीमार थीं। दो महीने पहले उनका पैर भी टूट गया। ठीक से इलाज न हो पाने से उन्हें पीलिया भी हो गया। इसी दौरान उनका बेटा दीपक (22) भी बीमार पड़ गया।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों का कहना है कि बावजूद इसके भूरे ने दोनों के इलाज पर ध्यान नहीं दिया। बीमारी के कारण कमलेश ने बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे दम तोड़ दिया। इस पर बदहवास दीपक मां के शव से लिपटकर बिलखने लगा। परिजन संभाल पाते, इससे पहले उसने भी सदमे में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका सदस्य आकाश शर्मा ने बताया कि दोनों ही बीमार थे। कमलेश का सबसे छोटा बेटा कुलदीप मुकबधिर है, जबकि सबसे बड़े बेटे विष्णु की बीमारी के कारण करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। दीपक ही वृद्ध मां कमलेश की देखभाल करता था। आकाश का कहना है कि दीपक का पिता कभी परिवार पर ज्यादा ध्यान नहीं देता।
-
बड़ी मुश्किल से हुआ था बड़े बेटे के शव का संस्कार
पुरुषोत्तम श्रीवास्तव उर्फ भूरे का परिवार से अलगाव तो नहीं रहा, लेकिन जब भी परिवार के किसी सदस्य मुसीबत आई या मौत हुुई तो उसने पल्ला झाड़ लिया। दो साल पहले बड़े बेटे विष्णु की मौत हुई तब भी उसने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था। उस वक्त कमलेश ने कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई तो पुलिस के हस्तक्षेप करने पर भूरे ने विष्णु के शव का अंतिम संस्कार किया था। अब, पत्नी कमलेश और बेटे दीपक की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो भूरे कहीं नजर नहीं आया।

-
वृद्धा कमलेश और सदमे में उनके जवान बेटे दीपक की मौत के बारे में जानकारी मिली है। भूरे का एक भाई दिल्ली में रहता है। उसे बुलाया गया है। देर रात तक उसके पहुंचने के बाद ही मां-बेटे का अंतिम संस्कार होगा। भूरे को तलाश किया जा रहा है। - मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक

कमलेश। फाइल फोटो।

कमलेश। फाइल फोटो।

कमलेश। फाइल फोटो।

कमलेश। फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed