{"_id":"651091680f28a015b10f4b74","slug":"now-two-people-died-of-dengue-in-nathua-more-than-40-sick-badaun-news-c-123-1-sbly1001-4893-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अब नैथुआ में दो लोगों ने डेंगू से\n दम तोड़ा, 40 से अधिक बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अब नैथुआ में दो लोगों ने डेंगू से दम तोड़ा, 40 से अधिक बीमार
Mon, 25 Sep 2023 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो जय बहादुर
बिल्सी। जिले में मच्छरजनित बुखार से होने वाली मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब तक 50 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। बिल्सी तहसील के गांव बांस बरौलिया में दो लोगों की मौत के बाद अब नैथुआ में भी बुखार का प्रकोप बना हुआ है। रविवार को यहां भी दो लोगों मौत हो गई। परिजन उनको डेंगू बुखार में जान चली गई। गांव में 40 से ज्यादा लोग बीमार पड़े हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी गांव नहीं पहुंची है।
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके कारण उन्हें बिल्सी, सहसवान, बिसौली, उझानी, बदायूं और बरेली आदि जगहों में स्थित प्राइवेट डॉक्टरों के यहां अपना इलाज कराना पड़ रहा है। रविवार को गांव नैथुआ निवासी जय बहादुर, विद्या देवी की डेंगू के कारण मौत हो गई। दोनों कई दिनों से डेंगू से पीड़ित थे।
उनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। परिवार वालों के अनुसार इन दोनों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इससे पहले दो दिन पूर्व गांव निवासी मुंतयाज की भी डेंगू से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। ज्यादातर प्राइवेट डाॅक्टर से अपना इलाज कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में फैले संक्रामक रोगों को अभी तक गंभीरता से नहीं लिया। यहीं कारण गांव में संक्रामक रोगों की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
मलेरिया के चार, डेंगू का एक मरीज मिला
स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 719 मरीजों का चेकअप किया। इसमें 220 लोग बुखार से पीड़ित मिले। समरेर के गांव नगरिया खुर्द में मलेरिया पीवी के तीन, जगत के दौरी नरोत्तमपुर में एक मलेरिया पीएफ पाॅजिटिव मिला। वहीं सैदपुर के पेपल में एक डेंगू का मरीज मिला।