फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now toll free number released, teachers can inquire about their attendance

Budaun News: अब टोल फ्री नंबर जारी, शिक्षकों की पूछ सकते हैं उपस्थिति

Wed, 20 Nov 2024 03:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Now toll free number released, teachers can inquire about their attendance
बदायूं। शिक्षकाें की उपस्थिति की जानकारी के लिए विभाग ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी कॉल कर शिक्षकों की उपस्थिति अथवा उनकी शिकायत दर्ज करा सकता है। साथ ही यह नंबर सभी स्कूलों की दीवार पर लिखवाया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों के पास अक्सर शिक्षकों के विद्यालय न आने या देर से आने की शिकायत मिलती है। जिस पर अधिकारियों की ओर से जांच कर कार्रवाई की जाती थी। कई बार लोग अधिकारियों पर भी आरोप लगाते थे। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। शासन ने आम लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 18008893277 जारी किया है।
विज्ञापन

इससे शिक्षकों की ओर से की जा रही लापरवाही पर अंकुश लग सकेगा। इस नंबर के माध्यम से शिक्षकों की मॉनिटरिंग सीधे लखनऊ से की जाएगी। शिकायत मिलने पर वहां से मामले की पड़ताल कराई जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, शासन की मंशा है कि परिषदीय स्कूलों को काॅन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर बेहतर बनाया जा सके। इस दिशा में शासन की ओर से कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed