फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now the half-yearly examinations of council schools will start from December 10.

Budaun News: अब 10 दिसंबर से शुरू होंगी परिषदीय स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

Fri, 28 Nov 2025 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 28 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Now the half-yearly examinations of council schools will start from December 10.
बदायूं। परिषदीय स्कूलों में आयोजित होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर बदलाव किया गया है। पहले विभाग ने परीक्षाओं को 28 नवंबर से शुरू कराने का निर्णय लिया था और इसके अनुसार आवश्यक तैयारी भी लगभग पूरी कर ली गई थी। सचल दल का गठन, निरीक्षण की रणनीति और विद्यालयों के लिए दिशा-निर्देश पहले ही जारी हो चुके थे। लेकिन शासन ने अचानक कार्यक्रम में संशोधन करते हुए परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। अब नई घोषणा के अनुसार अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन

शासन से निर्देश मिलने के बाद में विभाग की ओर से परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां तक की सचल दल का भी गठन कर दिया गया है। संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसी बीच में शासन स्तर से परीक्षा कार्यक्रमों में बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार एसआईआर को ध्यान में रखते हुए परीक्षा सारणी में बदलाव किया गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि नई तिथि से विद्यालयों को पर्याप्त समय मिल जाएगा, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुगम और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा सकें। शिक्षकों ने भी इस बदलाव को छात्र-छात्राओं के हित में बताया है। उनके अनुसार अतिरिक्त समय मिलने से बच्चे अधूरे पाठ्यक्रम की रिवीजन कर पाएंगे और बेहतर तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से कक्षा-वार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ताकि विद्यालय समय रहते अपनी आंतरिक तैयारियां पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed