फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now the daughters of Kasturba Vidyalaya will shine with digital knowledge

Budaun News: अब डिजिटल ज्ञान से निखरेंगी कस्तूरबा विद्यालय की बेटियां

Sun, 13 Jul 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Now the daughters of Kasturba Vidyalaya will shine with digital knowledge
बदायूं। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को अब पढ़ाई का एक और नया जरिया मिलने जा रहा है। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से दिए गए निर्देश के तहत विद्यालय की स्मार्ट टीवी को डीटीएच कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। इसका सीधा लाभ यहां पढ़ने वाली छात्राओं को मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। इनमें पढ़ने वाले 1800 छात्राओं को विद्यालय में लगे स्मार्ट टीवी पर शिक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित ई-विद्या के शैक्षिक चैनल उपलब्ध होंगे। इन चैनलों पर कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं के लिए विषयवार कंटेंट प्रसारित किया जाएगा। यह कार्यक्रम खासतौर पर उन छात्राओं के लिए लाभकारी होगा। जो अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को छात्राओं के लिए एक सशक्त कदम बताया है। उनका कहना है कि इससे डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा मिलेगा और बालिकाओं को अतिरिक्त अध्ययन के अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा, ई-विद्या चैनलों के माध्यम से छात्राएं वीडियो लेक्चर, अभ्यास प्रश्न, रोचक गतिविधियों और पाठ्यक्रम आधारित प्रोग्राम के जरिए अपनी समझ को बेहतर बना सकेंगी। इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और परीक्षा में अच्छे अंक लाने में मदद मिलेगी। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के बारे में सभी को अवगत करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed