{"_id":"ecee3ca20b7b6ac50405bcff398287c9","slug":"now-the-daily-cleaning-campaign-will-run-at-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोजाना रात में चलेगा सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोजाना रात में चलेगा सफाई अभियान
बदायूं
Updated Wed, 02 Sep 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पालिका की चेयरमैन फात्मा रजा और उनके पति शहर विधायक एवं उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के चेयरमैन आबिद रजा ने संयुक्त रूप से पालिका परिषद के सभी विभागों की समीक्षा की। सफाई, जलकल और टैक्स की खराब स्थिति देख जिम्मेदारों की क्लास लगाई। साथ ही सुधार लाने की हिदायत दी। निर्देश दिए कि अब रोजाना रात में सफाई होगी। शहर को दो जोनों में बांटा गया। प्रत्येक जोन में पांच-पांच भाग किए गए।
बुधवार की दोपहर दो बजे नगर पालिका परिसर में शुरु हुई बैठक करीब चार घंटे चली सफाई पर विशेष फोकस रहा। विधायक ने दोनों इंस्पेक्टरों और सभी सफाई नायकों को तलब किया। उन्होंने वार्ड वार चार्ट मंगाए तो बहानेबाजी होने लगी। उपस्थिति का हाल खुद रजिस्टर से चेक किया। हिदायत दी कि सफाई से समझौता नहीं, लापरवाहों पर सीधे कार्रवाई करेंगे। सफाई नायकों का रोटेशन होगा। रात में सफाई होगी। वह खुद निरीक्षण करेंगे। टैक्स की समीक्षा के दौरान वसूलीकर्ता छुन्नन और एम मियां की कम वसूली पर उन्हें हिदायत दी। पार्कों के सौंदर्यकरण की हालत खराब होने पर संबंधित क्लर्कों को फटकार लगाई। श्रीमती रजा ने कहा कि अबकी समीक्षा में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर ईओ ललतेश सक्सेना, बड़े बाबू रजनीश शर्मा भी मौजूद रहे।
...वरना उप नायक बनेंगे सफाई नायक
बदायूं। सफाई की शिकायतें आने पर विधायक ने ईओ को निर्देश दिए कि वह पढ़े लिखे उप सफाई नायक बनाएं। यदि कोई सफाई नायक सही काम नहीं करता, तो तुरंत उसे मूल स्थान पर भेजें और उप सफाई नायक को सफाई नायक बना दें। हमें हर हाल में शहर साफ चाहिए।
विज्ञापन
अस्पताल, रेलवे और रोडवेज को मिलेगा नोटिस
बदायूं। नगर पालिका के इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि रोडवेज, अस्पताल और रेलवे स्टेशन के कर्मचारी सफाई होने के बाद बड़े-बड़े ढेर सडक़ों पर लगा देते हैं। इस पर चेयरमैन ने ईओ को निर्देश दिए कि वह तीनों विभागों को नोटिस भेजें। जिलाधिकारी से भी कार्रवाई के लिए आग्रह करें।
सभासद की शिकायत पर जेई को हिदायत
बदायूं। कटरा ब्राह्मपुर के सभासद ने पानी न आने की राज्यमंत्री से शिकायत की, तो मौैके पर ही जलकल इंजीनियर को हिदायत देकर आज ही सुधार लाने को कहा। जेई ने शाम तक समस्या खत्म हो जाने का आश्वासन दिया।
सचिन को बनाया जन शिकायत प्रभारी
बदायूं। चेयरमैन ने जन शिकायत रजिस्टर तलब किया, तो कई महीनों से शिकायतें ही नहीं दर्ज थीं। विधायक ने कहा कि इससे लग रहा है कि कोई काम नहीं हो रहा। अब सचिन को शिकायत प्रभारी बनाया। उनके मोबाइल नंबर 9411605777 पर शिकायतें दर्ज कराई जा सकती है।