फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now Tanakpur-Mathura summer special train will run till September

Budaun News: अब सितंबर तक चलेगी टनकपुर-मथुरा समर स्पेशल ट्रेन

Thu, 27 Jul 2023 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Now Tanakpur-Mathura summer special train will run till September
31 जुलाई तक ही चलनी थी ट्रेन, यात्री संख्या देख रेलवे ने मियाद बढ़ाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं/उझानी। रेलवे ने टनकपुर- मथुरा छावनी और छावनी से टनकपुर को चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन का संचालन अब सितंबर तक किया जाएगा। स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 जुलाई को बंद होना था लेकिन ट्रेन में यात्रियों की संख्या में अभी तक गिरावट नहीं आई है।
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से इसका फरमान बुधवार अपराह्न जारी कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक- समर स्पेशल ट्रेन संख्या- 05062 टनकपुर- मथुरा छावनी का संचालन विस्तार एक अगस्त से लागू होगा। पहले यह ट्रेन 31 जुलाई तक चलनी थी। टनकपुर से सुबह करीब आठ बजे चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को उझानी स्टेशन पर प्रात: 07:55 पर पहुंचती है। इसके बाद 11:30 बजे इसका मथुरा छावनी पर ठहराव है। इसी तरह प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को मथुरा छावनी से समर स्पेशल ट्रेन संख्या- 05061 दोपहर 01:57 बजे उझानी स्टेशन पर 04:20 बजे आती है। इसके टनकपुर पहुंचने का समय रात 08:00 बजे है।
विज्ञापन

उझानी के स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि विभागीय स्तर से इस स्पेशल ट्रेन के बारे में यात्रियों की संख्या को लेकर जानकारी मांगी गई थी। चूंकि, सभी स्टेशनों पर समर स्पेशल के टिकटों की बिक्री कमी नहीं है, सो रिपोर्ट भी भेज दी गई थी। इसके अलावा ट्रेन संख्या- 05042 टनकपुर-इज्जतनगर समर स्पेशल का संचालन बढ़ाकर 27 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को होगा। पहले यह ट्रेन 30 जुलाई तक चलनी थी। ट्रेन संख्या- 05041 इज्जतनगर-टनकपुर समर स्पेशल भी 27 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन को मुफीद है स्पेशल ट्रेन
- टनकपुर- मथुरा छावनी और छावनी से टनकपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन में सफर करने वालों में सर्वाधिक संख्या वृंदावन में बांके बिहारी और बरसाना में राधा रानी के दर्शन को आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की होती है। पीलीभीत, बरेली और बदायूं जिले के भक्त इस स्पेशल ट्रेन के जरिये छावनी के रास्ते वृंदावन तक पहुंचते हैं। लौटते में भी उन्हें दिन में ही समर स्पेशल के रूप में सीधी ट्रेन उपलब्ध हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed