फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now only Rajdhani Express will go till Lucknow, one bus stopped

Budaun News: अब लखनऊ तक जाएगी केवल राजधानी एक्सप्रेस, एक बस बंद

Sun, 21 May 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Now only Rajdhani Express will go till Lucknow, one bus stopped
रोडवेज बस स्टैंड। संवाद
- परिवहन निगम अब इस बस को केवल हरदोई तक चलाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूंं। जिले में राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा शुरू होने से लखनऊ की एक रोडवेज बस बंद कर दी गई है। यह बस लंबे समय से चल रही थी, लेकिन राजधानी एक्सप्रेस सेवा शुरू होने से उसको यात्री मिलने बंद हो गए थे। अब यह बस केवल हरदोई तक चलेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले माह राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा शुरू की थी। सरकार का उद्देश्य था कि सभी जिले प्रदेश की राजधानी से जुड़ सकें और आवागमन में सुधार आए। इससे राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का समय सुबह छह बजे रखा गया था। तब से बस रोजाना लखनऊ के लिए चल रही है। इससे पहले लखनऊ के लिए एक और बस चल रही थी। उसका समय सुबह सात बजे था।
विज्ञापन

दरअसल, राजधानी एक्सप्रेस और साधारण बस सेवा में समय का अंतर है। राजधानी एक्सप्रेस केवल तीन स्टेशनों पर रुकती है, जबकि साधारण बस रास्ते के सभी स्टेशनों पर रुकती हुई जाती है। दोनों बसों में बदायूं से रवाना होने का मात्र एक घंटे का ही अंतर था। एक्सप्रेस सेवा शुरू होने से यात्रियों ने भी एक घंटा पहले निकलना शुरू कर दिया। इससे साधारण बस को यात्री मिलना बंद हो गए। राजधानी एक्सप्रेस के आने से साधारण बस एक महीना भी नहीं चल पाई। इससे परिवहन निगम के अधिकारियों ने साधारण बस पर लखनऊ जाने पर रोक लगा दी। अब यह बस केवल हरदोई तक ही चलाई जाएगी। हालांकि इसके समय में परिवर्तन नहीं किया गया है। यह बस अपने पुराने समय सुबह सात बजे से बदायूं से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी एक्सप्रेस बस सुबह छह बजे रवाना होती है। इसके एक घंटे बाद दूसरी साधारण बस जाती थी। कई दिन से बस को यात्री भी नहीं मिल रहे थे। इससे साधारण बस को लखनऊ के लिए बंद कर दिया है। अब उसको हरदोई तक कर दिया गया है।
- धणेंद्र कुमार चौबे, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed