फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now nutritious food will not be available without OTP, names of children will be changed according to their age.

Budaun News: अब बिना ओटीपी नहीं मिलेगा पोषक आहार, बच्चों की उम्र के हिसाब से बदले नाम

Fri, 29 May 2026 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Now nutritious food will not be available without OTP, names of children will be changed according to their age.
शिशु अमृत, बाल पुष्टिकर और संपूर्ण मातृ आहार से होगी पहचान
विज्ञापन


बदायूं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को मिलने वाले पोषक आहार वितरण की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब मिलने वाले पोषक आहार को लाभार्थियों की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग नाम से दिए गए हैं। साथ ही अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एजेंसी से पोषक आहार लेने के लिए मोबाइल पर आने वाला ओटीपी बताना अनिवार्य होगा। बिना ओटीपी के पोषक आहार नहीं मिलेगा।

जिले में 2940 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर 15 हजार से अधिक धात्री महिलाएं व गर्भवती महिलाएं पंजीकृत हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों से प्रतिमाह पोषक आहार गर्भवती महिलाओं,धात्री महिलाओं और बच्चों को दिया जाता है। लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। अब नई व्यवस्था के साथ पोषक के सात कैटेगरी के हिसाब से सात नए ब्रांड नाम तय किए गए हैं। साथ ही वितरण व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अपने मोबाइल में ईएलएमडीएम एप डाउनलोड करना होगा। इसमें केंद्र का विवरण और जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। एप के जरिये ही ओटीपी आएगा। ओटीपी बताने पर ही एजेंसी पंजीकृत लाभार्थियों की संख्या के हिसाब पोषक आहार देगी। संवाद
विज्ञापन


दिए गए ये नाम

शिशु अमृत : 6 माह से 1 वर्ष के बच्चों के लिए- आटा बेसन हलवा (मीठा)

शिशु आहार : 1 से 3 वर्ष के बच्चों के लिए- आटा बेसन हलवा (मीठा)

बाल पुष्टिकर : 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों के लिए-आटा बेसन सोया बर्फी (मीठा)/ दलिया मूंग दाल सोया खिचड़ी(नमकीन)सोया खिचड़ी(नमकीन)

मातृ पोषण : गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के लिए-आटा बेसन बर्फी (मीठा)/ दलिया मूंग दाल खिचड़ी(नमकीन)

आरोग्य पोषण : 6 माह से 1 वर्ष तक के अति कुपोषित बच्चों के लिए- ऊर्जा युक्त हलवा(मीठा)

बाल संजीवनी : 1 वर्ष से 3 वर्ष के अति कुपोषित बच्चों के लिए- ऊर्जा युक्त हलवा(मीठा)

सक्षम पोषण : 3 वर्ष से 6 वर्ष के अति कुपोषित बच्चों के लिए- ऊर्जा युक्त हलवा(नमकीन)

श्रेणी संख्या

धात्री महिलाएं - 15,243

गर्भवती महिलाएं - 19,558

0 से 6 माह तक के बच्चे- 15344

6 माह से 3 वर्ष तक बच्चे - 140947

3 से 6 वर्ष तक बच्चे - 107850

पोषक आहार में बदलाव किया गया है, अब अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से पोषक आहार मिलेगा साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ओटीपी बताने पर ही पोषक आहार दिया जाएगा। निदेशालय से उतने ही लाभार्थियों का पोषक आहार आएगा, जिनका आधार पंजीकरण और चेहरा प्रमाणीकरण हो चुका है। -धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed