फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now it will be easy for small vehicles to go to Gadiana from Station Road

Budaun News: अब छोटे वाहनों का स्टेशन रोड से गदियाना जाना होगा आसान

Tue, 12 Sep 2023 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Now it will be easy for small vehicles to go to Gadiana from Station Road
मोहल्ला एमनजई जलालनगर में सुजात खां की पुलिया से महिला थाने तक नाले पर स्लैब डालकर कवरिंग करने का चल रहा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में सुजात खां की पुलिया से महिला थाने तक नाले पर स्लैब डालकर कवरिंग करने का काम चल रहा है। कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा भी हो गया है। इस सड़क के बन जाने से छोटे वाहनों का स्टेशन रोड से गदियाना होकर निगोही रोड तक आना-जाना आसान हो जाएगा। हालांकि अभी इस कार्य को पूरा होने में डेढ़ से दो महीने का समय लगेगा।
बता दें कि बजट न होने की वजह से नाला कवरिंग का काम पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ था। इसको नगर निगम ने फिर से शुरू करवाया है। वर्तमान में महिला थाने के सामने नाले को कवर किया जा रहा है। इसके बाद सिर्फ 80 से 100 मीटर का हिस्सा ही कवर करने को बचेगा।
विज्ञापन

नाले की कवरिंग का कार्य पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत किया जा रहा है। इसके लिए पहले चरण में 2.15 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ था।
-----
शासन ने किया इन्कार तो अपने बजट से शुरू कराया काम
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत इस प्रोजेक्ट के लिए कुल बजट 3.67 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। इसमें करीब तीन करोड़ नगर निगम को मिल भी गए। लेकिन काम पूरा नहीं हो सका और बजट खत्म हो गया। नगर निगम की ओर से शासन से और बजट मांगा गया, मगर देने से इन्कार कर दिया गया और नगर निकाय के बजट से खर्च करने को कहा गया। जिसकी वजह से कई महीनों से काम अटका हुआ था। अब नगर निगम ने अपने बजट से काम शुरू करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जाम से मिलेगी राहत
एमनजई जलालनगर में स्थित नाला 10 मीटर चौड़ा था। जिसके दोनों ओर दो, ढाई फुट की सड़क ही थी, जिससे लोगों को निकलना बैठना पड़ता था। इसके साथ ही कई बार हादसे भी हो जाते थे, जिसको ध्यान में रखकर नगर निगम ने इस नाले को कवर करने की योजना बनाई। नाला कवर हो जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि जाम से भी निजात मिलेगी।

------
नाले की दीवार पर ही बना लिए मकान
नाले की कवरिंग का काम वित्तीय वर्ष 2021-22 में पूरा होना था। लेकिन अतिक्रमण और बजट की कमी निर्माण में बाधा बनती रही। क्षेत्र के तमाम लोगों ने नाले की दीवार के ऊपर ही मकान की दीवार खड़ी कर लीं थी। जिनको हटवाने में नगर निगम के अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अब भी 80-100 मीटर हिस्से पर अतिक्रमण है।
-
बजट की कमी और अतिक्रमण की वजह से काम अटका हुआ था। अब नगर निगम अपनी निधि से कार्य पूर्ण करवा रहा है। डेढ़ से दो माह में यह पूरा हो जाएगा।
- आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता (निर्माण), नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed