फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now get ready to face the winter... the temperature will drop in the coming days.

Budaun News: अब सर्दी झेलने को हो जाएं तैयार... आने वाले दिनों में गिरेगा तापमान

Thu, 14 Dec 2023 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Now get ready to face the winter... the temperature will drop in the coming days.
दुकान पर गर्म कपड़े की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
बदायूं। दिसंबर का मध्य आते-आते अब सर्दी जोर पकड़ने लगी है। सुबह के समय जहां कोहरा मुश्किल बढ़ा रहा है वहीं दिन में चलने वाली ठंडी हवा धूप को बेअसर करने लगी है। बुधवार को भी धूप निकलने से राहत रही लेकिन शाम होने तक खासी ठंड बढ़ गई। आने वाले दिनों में भी धूप निकलने के आसार हैं लेकिन बीच-बीच में बादल भी छाए रहेंगे। इसके साथ ही तापमान में कमी दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन


अमूमन दिसंबर आते-आते कड़ाके की सर्दी की शुरुआत हो जाती थी लेकिन इस बार ठंड का असर बहुत ज्यादा नजर नहीं आ रहा है। हालांकि कुछ समय पहले कोहरे और धुंध के चलते तापमान में कमी आई थी, लेकिन कुछ दिनों से चटख धूप निकल रही है। इससे दिन में लोग धूप सेंकने छतों पर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि सुबह के समय कोहरा और शाम होने के साथ-साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को भी अच्छी धूप निकलने से मंगलवार की अपेक्षाकृत तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री तथा न्यूनतम 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 23.5 तथा न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, इस सप्ताह मिला जुला मौसम रहेगा। दिन में धूप निकलेगी, जिससे ठंडक का अहसास कम रहेगा, हालंकि बीच-बीच में बादल भी छा सकते हैं। आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाने के आसार बन रहे हैं। अगले सप्ताह में तापमान और कम होगा और सर्द हवा मुश्किलें बढ़ाएंगी।

सर्दियों के कपड़ों का बाजार गर्म
सर्दियों के साथ ही गर्म कपड़ों के बाजार में गर्माहट आ गई है। ऐसे में शहर के बड़ा बाजार, छह सड़का, घंटाघर में कपड़ों की दुकानों पर खासी भीड़ दिखाई दे रही है। इसके अलावा सड़क किनारों पर लगे पटरी बाजार में भी कपड़ों की भरमार है। यहां लोगों को मुनासिब दामों पर कपड़े मिल रहे हैं। इसके अलावा रविवार को लगने वाले बाजार में भी खरीदारों की अच्छी संख्या दिख रही है। पटरी पर दुकान लगाने वाले रोहन ने बताया कि वह कपड़े दिल्ली से लाते हैं। चूंकि वहां अच्छी क्वालिटी के कपड़े मुनासिब दामों पर मिल जाते हैं, इसलिए वे ग्राहकों को भी सस्ते कपड़े देते हैं। इससे दोनों का फायदा हो जाता है।

सांस के रोगी रखें विशेष
सर्द मौसम और ठंडी हवा सांस के रोगियों को मुश्किल खड़ी कर सकती हैं। ये मौसम खासकर उन लोगों के लिए और ज्यादा मुश्किल भरा होगा जिन्हें कोरोना हो चुका है। ऐसे में सामान्य लोगों को भी सुबह के वक्त बिस्तर से उठकर एकदम खुली हवा में नहीं जाना चाहिए, बल्कि थोड़ा इंतजार करना चाहिए। सांस के रोगियों को डॉक्टर की सलाह के मुताबिक इन्हेलर और नेबुलाइजर का नियमित रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। डॉक्टरों के अनुसार, सांस के रोगियों को कोहरे और धुंध से विशेष रूप से बचना चाहिए और उन्हें जल्दी-जल्दी गर्म और सर्द वातावरण में भी नहीं जाना चाहिए। सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना बेहद अहम है। जिन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली ठीक होती है, उन्हें सर्दी-जुकाम आदि जैसी समस्याएं आसानी से नहीं होती।


सर्दियों में प्रदूषण, कोहरे और धुंध की वजह से आसपास ही रहता है और हवा में उड़ता नहीं है। ऐसे में इस मौसम में बुजुर्ग व अस्थमा के मरीज धूल-मिट्टी से बचें। तकलीफ बढ़ने पर डॉक्टर को दिखाएं। घर को धूल और धुएं से मुक्त रखें और गर्म कपड़ों से खुद को ढंककर रखें। स्टेरायड का प्रयोग बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करें। सर्दियों में टीबी व निमोनिया का भी खतरा बढ़ जाता है। यदि बुखार के साथ-साथ कफ, सांस लेने में तकलीफ हो तो विशेषज्ञ चिकित्सक से अवश्य सलाह लें।
- डॉ. सुरेश चंद्र नौगरिया, वरिष्ठ फिजिशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed