फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now children of government schools will study on YouTube through smart TV

Budaun News: अब स्मार्ट टीवी से यूट्यूब पर पढ़ेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे

Thu, 17 Apr 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Now children of government schools will study on YouTube through smart TV
बदायूं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देने पर जोर दिया जा रहा। बच्चों को स्मार्ट टीवी के माध्यम से यूट्यूब पर पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जिले के शिक्षकों काे कंप्यूटर का प्रशिक्षण देने के लिए भी चयन कर लिया गया है। शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है।
विज्ञापन

जिले के 653 जूनियर और 297 कंपोजिट विद्यालयों का संचालन होता है। इस सत्र में कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा में निपुण बनाने के लिए विभाग हर तरह के प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में जिले के 729 शिक्षकों का चयन करके उन्हें कंप्यूटर शिक्षा में प्रशिक्षण देने की भी तैयारी कर ली गई है। बच्चों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए शिक्षकों को पांच दिवसीय कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीएसए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों को ऐसा प्रशिक्षित किया जाएगा कि वह स्मार्ट टीवी के माध्यम से यूटयूब पर वीडियो दिखाकर बच्चों को पढ़ाएंगे। उन्हाेंने कहा कि बच्चों के लिए हर विषय के वीडियो बनाए गए हैं। पीपीटी के माध्यम से भी बच्चों को समझाने का प्रयास किया जाएगा। प्रशिक्षण की तिथि जल्द ही घोषित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed