{"_id":"6603443a5a172f51680b3fb4","slug":"now-call-the-police-and-search-for-the-one-who-called-sajid-to-badaun-badaun-news-c-123-1-sbly1002-115876-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस को अब कॉल करके साजिद को बदायूं बुलाने वाले की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस को अब कॉल करके साजिद को बदायूं बुलाने वाले की तलाश
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में हुई दो बच्चों की हत्या के मामले में अब पुलिस को साजिद को फोन करके बदायूं बुलाने वाले की तलाश है। घटना की पड़ताल में जुटी पुलिस को पता चला है कि मंगलवार शाम चार बजे अपना हेयर सैलून बंद कर घर सखानूं चले जाने के बाद उसे फोन करके बदायूं बुलाया गया था। इसके बाद उसने दो बच्चों की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। दोनों भाई साजिद और जावेद के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा काॅलोनी में 19 मार्च की शाम करीब 6.30 बजे ठेकेदार विनोद कुमार के घर में घुसकर उनके बेटे आयुष और अहान की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानूं निवासी साजिद और उसके भाई जावेद के खिलाफ हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। घटना के तीन घंटे बाद ही साजिद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। जावेद ने बरेली में पुलिस के सामने समर्पण कर दिया था। हत्या की बजह सामने न आने से बच्चों के पिता विनोद ने 24 मार्च को आत्मदाह की कोशिश की थी। उन्होंने अपनी बाइक फूंक दी थी।
उधर, साजिद और जावेद के परिजन भी पुलिस से हत्या की वजह का खुलासा करने की गुहार लगा रहे हैं। पिता बाबू का कहना है कि दोनों बेटों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाकर पुलिस असल वजह बताए। उनका कहना है कि साजिद को किसी ने फोन करके बदायूं बुलाया था। इसके बाद पुलिस दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और कॉल करने वाले की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
अगर यह पता चल जाए कि साजिद को किसने फोन करके बदायूं बुलाया था तो वारदात की वजह भी सामने आ जाएगी। इस मामले में इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई का कहना है कि हत्या के हर पहलू की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आ रहे है उनकी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। साजिद को कॉल करके बुलाने वाले का भी पता लगाया जा रहा है।