{"_id":"64bd78aa556cf33a3a0c67f4","slug":"now-admissions-can-be-done-in-colleges-till-31-badaun-news-c-123-1-sbly1001-1403-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अब महाविद्यालयों में 31 तक हो सकेंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अब महाविद्यालयों में 31 तक हो सकेंगे दाखिले
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने फिर बढ़ाई प्रवेश के लिए तिथि
संवाद न्यूज एसेंसी
बदायूं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों में प्रवेश की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है, पहले 20 जुलाई तक ही दाखिले लिए जा सकते थे।
विश्वविद्यालय ने पहले दाखिले के लिए अंतिम तिथि सात जुलाई निर्धारित की थी। बाद में इसे बढ़ाते हुए 20 जुलाई कर दिया। ऐसे में कॉलेजों ने मेरिट लिस्ट तैयार कर दाखिले शुरू करने की तैयारी कर ली, इस बीच विश्वविद्यालय की ओर से एक बार फिर दाखिले की तिथि को बढ़ा दिया है। ऐसे में अब 31 जुलाई तक दाखिले के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। उसके बाद में एक अगस्त को मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
इस संबंध में प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि कॉलेज ने मेरिट लिस्ट तैयार कर ली थी, लेकिन तिथि बढ़ने की वजह से उसे जारी नहीं किया है। अगर इस बीच हाई मेरिट का कोई बच्चा प्रवेश लेने के लिए आता है तो लिस्ट में संशोधन किया जाएगा।