फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Notices were sent to 700, only 216 deposited tax

सात सौ भेजे गए नोटिस, 216 ही जमा कर पाए रोड टैक्स

Wed, 19 Oct 2022 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Notices were sent to 700, only 216 deposited tax
बदायूं। जिले में चार हजार से ज्यादा वाहनों पर नौ करोड़ रुपये से अधिक का रोड टैक्स बकाया है। वाहन मालिकों ने टैक्स जमा न किया तो विभाग की ओर से एकमुश्त टैक्स जमा कराने के लिए 27 जून से 26 सितंबर तक समाधान योजना भी शुरू की। लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हुआ। अब विभाग ने 700 वाहन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें से सिर्फ 216 वाहनों का 71 लाख, 53 हजार रुपये ही टैक्स जमा हो सका है।
विज्ञापन

अधिकतर वाहन मालिकों ने एआरटीओ के नोटिस को नजरअंदाज कर दिया है। उन्होंने न तो टैक्स जमा किया और न ही नोटिस का जवाब दिया। समाधान योजना के तहत टैक्स जमा कराने के लिए घर-घर जाकर वसूली की जानी थी, लेकिन इसमें किसी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी ने दिलचस्पी नहीं ली। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि टैक्स वसूल करने के लिए 235 लोगों ने आवेदन भी किया था। उन्होंने एक-एक हजार रुपये जमा भी किए थे। उनमें से भी 19 लोग टैक्स जमा करने नहीं आए।
विज्ञापन

एकमुश्त टैक्स माफी योजना भले ही खत्म हो गई है, लेकिन टैक्स कभी भी जमा हो सकता है। हमने टैक्स जमा कराने के लिए करीब 700 नोटिस भेजे थे। उसके ही दवाब में आकर यह टैक्स जमा हो सका। टैक्स जमा न हुआ तो और नोटिस जारी किए जाएंगे। -आरबी गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed