फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Notice sent to 666 teachers who were absent in the evaluation

Budaun News: मूल्यांकन में गैरहाजिर रहे 666 शिक्षकों को भेजा नोटिस

Sun, 24 Mar 2024 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Notice sent to 666 teachers who were absent in the evaluation
बदायूं। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शहर के चार सेंटरों पर चल रहा है। मूल्यांकन में 660 शिक्षक गैरहाजिर हैं। उनको डीआईओएस की तरफ से नोटिस भेजा गया है। साथ ही जवाब मांगा है, जवाब न देने की स्थिति में आगे की कार्रवाई की जाएगी। गैरहाजिर में सबसे ज्यादा संख्या वित्तविहीन शिक्षकों की है।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज और इंटरमीडिएट की राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में हुआ। यहां पर 1556 शिक्षकों को तैनात किया गया, लेकिन 896 ही शिक्षक मूल्यांकन के लिए पहुंच रहे हैं। इसकी वजह से काम में तेजी नहीं आ पा रही।
विज्ञापन

गैरहाजिर शिक्षकों को डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने नोटिस भेजा है। साथ ही तीन दिन का समय भी दिया गया है। यहां बता दें कि राजकीय के चार, एडेड कॉलेज के 16 और वित्तविहीन स्कूल के 646 शिक्षक लगातार गैरहाजिर हैं। अब इनका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को दोनों सेंटर पर हाईस्कूल की 11724 और इंटर की दोनों सेंटर पर 13137 उत्तर पुस्तिकाएं चेक की गईं। अब हाईस्कूल की 24,400 और इंटर की 29,640 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed