फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Notice of termination of a teacher

एक शिक्षिका को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी

Wed, 03 Aug 2016 11:24 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएसए ने दहगंवा क्षेत्र के दर्जन भर स्कूलों का किया निरीक्षण
दूध नहीं बंटने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका के वेतन पर लगाई रोक
बिना मान्यता चल रहे विद्यालय के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश 

 बीएसए पीसी यादव ने बुधवार को दहगंवा क्षेत्र के करीब दर्जन भर स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में कई शिक्षक-अनुदेशक नदारद मिले। जिनका वेतन और मानदेय काटा गया है। लगातार गैरहाजिर रहने पर एक शिक्षिका की सेवा समाप्ति का नोटिस भी जारी करने के आदेश दिए हैं। 
बीएसए को प्राथमिक स्कूल सिलहरी  विकास क्षेत्र दहगंवा में निरीक्षण के समय पंजीकृत 156 में 83 बच्चे मिले। उच्च प्राथमिक स्कूल शेखूपुरा पंजीकृत 126 में 80 बच्चे मिले। यहीं के प्राइमरी स्कूल में पाया गया कि नौ नवंबर 2015 को नियुक्त शिक्षिका अल्का सिंह नियुक्त होने के उपरान्त पूरे माह में मात्र 10 दिन विद्यालय में उपस्थित हुई इसके उपरान्त माह दिसंबर व जनवरी में 14 सीएल एक साथ उपभोग कर ली गयी, जबकि एक माह में दो ही सीएल देय है। इसके उपरान्त माह मई में उपस्थित रहीं और जुलाई 16 से लगातार अनुपस्थित है। इनकी सेवा समाप्ति हेतु नोटिस निर्गत किया गया है। प्रधानाध्यापक द्वारा इनके लगातार अनुपस्थिति के संबंध में सूचित न किये जाने और एक साथ 14 सीएल दिए जाने के कारण इनको स्पष्टीकरण तीन दिन में उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल जरेठा, प्राथमिक स्कूल मुस्तफाबाद जरेठा में ललित कुमार अनुपस्थित पाये गये, इनका अनुपस्थित दिवस का वेतन काटा गया है।  एसएस इंटर कालेज, सलावतपुर भूड़ में निरीक्षण के पाया गया कि वह बिना मान्यता के टिनशेड में विद्यालय संचालित है। खंड शिक्षा अधिकारी, दहगंवा को विद्यालय के प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च प्राथमिक स्कूल नदायल के अनुदेशक दीपा व आशुतोष विद्यालय अवधि में ही भोयस के निकट जाते पाये गये। बीएसए ने बताया कि उनके द्वारा रोकने पर नहीं रूके। इसके उपरान्त उच्च प्राथमिक विद्यालय शेखुपुरा के निकट दोनों अनुदेशक रुके पाए गए। दीपा से उनके प्रधानाध्यापक का मोाबाइल नंबर पूछने पर गलत नंबर बताया गया। दोनों अनुदेशकों से विद्यालय समय से पूर्व विद्यालय छोड़ने के संबंध में स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देशित किया गया। बीएसए ने प्राथमिक स्कूल वाजिदपुर विकास क्षेत्र दहगंवा,प्राथमिस स्कूल सुजातगंज का भी निरीक्षण किया। बच्चों द्वारा बताया गया कि दूध का वितरण नहीं किया गया है।  इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा दूध वितरित न होने का कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। इस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक देवराज यादव के वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed