फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Notice for illegal condintion over Soth river

सोत नदी पर अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस

Mon, 28 Aug 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Mon, 28 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Notice for illegal condintion over Soth river
soth river

सोत नदी पर अवैध कब्जों की शासन तक पहुंची शिकायत पर भूमाफियाओं को नोटिस जारी किया है। सोत नदी की जमीन पर अवैध कब्जा करके कराया निर्माण तुड़वाने का आदेश शासन की ओर दिया जा चुका है। अगली सुनवाई के बाद अवैध कब्जा कर बनाए गए भवनों पर तोड़ा जाएगा। काई लोगों ने सोत नदी पर अवैध कब्जों की शिकायतें शासन से की थी। इसके बाद कुछ लोगों ने प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या और सिंचाई मंत्री धर्मपाल से भी कब्जे की शिकायत की। इस पर शासन की ओर से संज्ञान लेकर कार्यवाही की गई। वहीं अवैध कब्जा करने वाले सपा के पूर्व विधायक आबिद रजा और अन्य के खिलाफ नोटिस पहले भी जारी किया जा चुका है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से गुरुवार को सुनवाई में पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट राजकुमार द्विवेदी ने बताया है कि 31 को सुनवाई के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed