फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Note exchange facility will be available at all cash counters of the bank.

Budaun News: बैंक के सभी कैश काउंटरों पर नोट बदलने की होगी सुविधा

Tue, 23 May 2023 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Note exchange facility will be available at all cash counters of the bank.
- जरूरत के मुताबिक ही खोले जाएंगे अतिरिक्त काउंटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। दो हजार के नोट बंद होने की सूचना पर लोगों में हलचल मच गई है। मंगलवार से दो हजार के नोट को बदलने की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में बैंकों द्वारा अपनी तैयारी पूरी कर ली गई है। बैंक अधिकारी भीड़ के अनुसार ही अतिरिक्त काउंटर खोले जाने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि बैंक के सभी कैश काउंटरों पर नोट को बदलने की सुविधा होगी।
आरबीआई ने सोमवार को निर्देश दिए हैं कि मंगलवार से सभी बैंकों में दो हजार के नोट बदले जाएंगे। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर भी बैंकों ने अपनी तैयारी कर ली है। ताकि नोट बदलने आए लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। बैंक अधिकारियों के अनुसार, दो हजार के नोट बदलने वालों की संख्या ज्यादा होने का अनुमान नहीं है। ऐसे में सभी कैश काउंटर पर नोट बदलने के निर्देश दिए गए हैं, अगर जरूरत पड़ेगी तो अतिरिक्त काउंटर भी तुरंत ही खोल दिया जाएगा। इसको लेकर व्यवस्था पहले से कर ली गई है।
विज्ञापन


एहतियातन साथ ले जाएं आईडी, कहीं लौटा न दिए जाएं
दो हजार का नोट बदलते समय बैंक ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति से कोई आईडी न ली जाए। उसका ऐसे ही नोट बदल दिया जाए। हालांकि नोट बदलने जा रहे हैं तो एहतियाती तौर पर आईडी अपने साथ जरूर ले जाएं, ताकि नोट बदलते समय किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक सभी कैश काउंटर पर नोट बदलने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार परेशानी नहीं हो। लोगों की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा।
- गुरमीत, मैनेजर-एसबीआई मेन ब्रांच

एक अलग से काउंटर लगाया जा सकता है। उस पर नोट बदले जाएंगे। हालांकि नोट बदलने से पहले एक फार्म भरकर देना होगा, साथ ही एक आईडी की फोटो कॉपी जमा करनी होगी।
- प्रदीप मलिक, मैनेजर, पीएनबी मेन ब्रांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed