{"_id":"583c3fb74f1c1b2d1ede546f","slug":"notbandi-protest-congress-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया
नोटबंदी की वजह से लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए जिले में बाजार बंदी विफल हो जाने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश दिवस मनाया। शहर में कांग्रेस के दो गुटों ने अलग-अलग धरना-प्रदर्शन करके लोगों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष साजिद अली और जिला प्रभारी अजय शुक्ला के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अली ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब और मजदूर विरोधी है। बैंकों के बाहर लाइन में लगने वाले बुजुर्ग और महिलाएं बीमार हो रहे हैं। कुछ लोगों की तो हार्ट-अटैक से मौत भी हो गई। जिला प्रभारी शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस नोटबंदी के खिलाफ है, क्योंकि केंद्र सरकार ने इससे पहले कोई तैयारी नहीं की। इस मौके पर अजय सारस्वत, महेश सक्सेना, रमा सिंह, राजा भइया, आजम अली, आतिफ खां, केसी दीक्षित, रब्बानी खां, शीलेंद्र कुमार, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में शहर कांग्रेस और अल्पसंख्यक कमेटी के तमाम कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश दिवस अंबेडकर पार्क में मनाया। पार्टी के कार्यकर्ताओं रोडवेज चौराहा, लॉवेला चौक, पुलिस लाइंस आदि मार्गों से जुलूस निकालकर विरोध जताया। इस दौरान ओमकार सिंह ने कहा कि पीएम ने नोटबंदी करके जनता को आर्थिक संकट में डाल दिया गया है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर मुन्नालाल सागर, नरेश गुप्ता, शफी अहमद खां, सुरेश राठौर, वीरेश तोमर, सुरेश पाल सिंह, नवी अहमद, नवी अहमद, राजरानी सक्सेना आदि मौजूद रहे।