{"_id":"58e39ff64f1c1bdc315b4e2c","slug":"not-to-resign-courtesy-to-cm-aniruddha","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्तीफे की बात नहीं, मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट: अनिरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्तीफे की बात नहीं, मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट: अनिरुद्ध
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
anirudh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-यूपीपीएससी के चेयरमैन बोले- अपना कार्यकाल पूरा करूंगा
-सीएम से मुलाकात के बाद चल रहा था अटकलों का दौर
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के चेयरमैन डॉ. अनिरुद्ध यादव ने कहा है कि उनकी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार भेंट थी। लोग अटकलें तो लगाते ही रहते हैं। अटकलों का कोई मतलब नहीं वह कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं उठता। उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात सोमवार को पूर्वनिर्धारित थी।
बदायूं के कछला स्थित पंडित गोविंद बल्लभपंत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध यादव को सपा सरकार में अनिल यादव की हाईकोर्ट से बर्खास्तगी के बाद यूपीपीएससी का चेयरमैन बनाया गया था। अनिल यादव पर जाति विशेष के लोगों का चयन करने का आरोप था। डॉ. अनिरुद्ध यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुलाकात की थी। योगी और डॉ. यादव के बीच यह मुलाकात वन-टू-वन रही। किसी ने भी मीडिया से इस बारे में बात नहीं की। मुख्यमंत्री से बात करने के बाद डॉ. अनिरुद्ध यादव भी निकल गए थे, इसलिए बातचीत के मुद्दों का खुलासा नहीं हो सका लेकिन इसके बाद डॉ. यादव की कुर्सी को लकर अटकलों का दौर चलने लगा लेकिन मंगलवार को डॉ. अनिरुद्ध यादव ने बताया कि उनकी मुख्यमंत्री से यह शिष्टाचार भेंट थी। यह मुलाकात पूर्व निर्धारित थी। डॉ. अनिरुद्ध यादव इस समय इलाहाबाद में हैं। उन्होंने फोन पर यह भी बताया कि 21 मार्च को उनके पास शासन के सचिव स्तर के एक अधिकारी का फोन आया था। अफसर ने उनसे आयोग में चल रहे साक्षात्कार और नियुक्तियों को रोकने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय लिया। डॉ. यादव ने कहा कि शिष्टाचार मुलाकात को भी यह कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने उनको तलब किया था। ऐसा कुछ नहीं है, वह अपने कार्यकाल को पूरा करेंगे। बता दें कि पिछले साल 2016 में 11 मार्च को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्ताव पर राज्यपाल राम नाईक ने डॉ. अनिरुद्ध यादव को यूपीपीएससी का चेयरमैन नियुक्त किया था। अभी उनके कार्यकाल को लगभग दो साल बाकी हैं।