{"_id":"0d792dbba180685c83cf38387c078cde","slug":"not-on-contract-will-be-on-mstrol-sewer-cleaning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका पर नहीं, मस्टरोल पर होगी नाले की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका पर नहीं, मस्टरोल पर होगी नाले की सफाई
उझानी (बदायूं)
Updated Tue, 19 May 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मुख्य नाले की सफाई का कार्य नगर परिषद प्रशासन ने मस्टरोल पर मजदूर लगाकर शुरू करा दिया है। पहले दिन ही मजूदरों की संख्या 30 रही। इस बार नाले की सफाई का ठेका नहीं दिया गया है।
गद्दीटोला से पंखारोड तक मुख्य नाले की सफाई का काम बरसात शुरू होने से पहले करा लेने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने कार्य योजना तैयार की है। पहले दिन 30 मजदूरों को काम पर लगा कर नाले से कचरा निकलवाया गया। चेयरमैन पूनम अग्रवाल के निर्देश पर नगर परिषद प्रशासन ने सफाई कार्य मस्टरोल पर मजदूर लगाकर करने का निर्णय लिया था। पिछले साल नाले की सफाई पर करीब 12 लाख रुपये में ठेका हुआ था।
सफाई निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि नाले की सफाई का काम चार चरण में पूरा होगा। पहले चरण में गद्दीटोला मोहल्ले को शामिल किया गया। पहले दिन मजदूरों की संख्या 30 रही, लेकिन बुधवार से 20 मजूदरों की वृद्धि कर संख्या 50 पहुंच जाएगी। ईओ ललतेश सक्सेना नाले की सफाई का निगरानी का जिम्मा भी सफाई निरीक्षक को सौंपा है।