फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Not among the six, so each Public service center will open in the village

छह के बीच नहीं, अब हर  गांव में खुलेंगे जनसेवा केंद्र

Wed, 30 Mar 2016 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के 1038 गावों में कंप्यूटर कोर्स किए युवाओं को मिलेगा रोजगार 
ई-गवर्नेंस कार्यालय में आवेदनों का लगा हुआ है तांता, डीएम करेंगे चयन

 जन सुविधा केंद्रों के लिए त्रिवेणी, लोकवाणी को किनारे कर वयंटेक के अंडरटेक जनसुविधा केंद्रों को वरीयता मिली है। पहले जहां छह गांवों के बीच एक जनसुविधा केंद्र खोले जाने का प्रावधान था। ई-गवर्नेस के लिए अब जिले के सभी 1038 गांवों में जनसेवा केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 
जनसुविधा केंद्रों के संचालक का पूरा ठेका वयंटेक को ही दिया गया है। इसके ग्राम पंचायतों में खुलने वाले जनसेवा केंदा्रें पर 90 सुविधाएं और प्रदान कर देने से इसकी उपयोगिता और बढ़ गई है। ई-गवर्नेंस कार्यालय में आवेदकों की लाइन लगनी शुरू हो गई हैं। इस सुविधा को बढ़ावा देने के लिए त्रिवेणी और लोकवाणी भी अल्प सेवाओं के कारण पीछे रह गई हैं। इसकी उपयोगिता समझते हुए आवेदकों में भी इसके जनसेवा केंद्रों के प्रति उत्साह है। 
विज्ञापन

ग्रामीण युवा जो कंप्यूटर कोर्स किए हुए हैं और बेराजगार हैं, उन्हें यह सेवा वरदान होगी और रोजगार का अवसर प्रदान करेगी। इसके लिए आवेदकों को अपनी वोटर आईडी, शैक्षिक प्रमाण पत्र, कंप्यूटर कोर्स का प्रमाण पत्र आदि के साथ आपेदन करना होगा। डीएम इनके आवेदकों को नियुक्ति देंगे। पहले वयंटेक संस्था स्वयं ही जन सेवा केंद्रों का चयन कर लेती थी, लेकिन अब यह अधिकार डीएम के अधीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएससीएसपीवी (कामन सर्विस सेंटर सर्विस प्रोवाइडर विलेज) के तहत त्रिवेणी पर कोई रजिस्ट्रेशन नहीं बचा है। इसका प्रयोग पेन कार्ड, आधार कार्ड आदि के लिए ही रह गया है। यूपी सरकार ने इसे कोई सेवा नहीं दी है। प्रदेश सरकार ने नेट सेवा के लिए वयंटेक संस्था के ठेका का ही नवीनीकरण कर दिया है। पहले इसके द्वारा छह गांवों में एक जन सेवा केंद्र खोले जाने की अनुमति थी लेकिन अब जिले के हर गांव में वयंटेक अपने जन सेवा केंद्र संचालित कर सकेगा। पहले जन सेवा केंद्रों में 26 सेवाएं मिल रहीं थीं, लेकिन अब 90 सेवाएं और बढ़ा दी गई हैं। 

वयंटेक से जुड़े जनसेवा केंद्रों पर 116 जनसुविघाएं प्राप्त होंगी। हर गांव में जनसेवा केंद्र हो जाने से लोगों को अधिक दूर भी नहीं जाना पड़ेगा। आगे इन सेवाओं का बड़ा लाभ मिलेगा और सरकारी कार्यालयों से भीड़ छटेगी। गांव में बैठे लोगों को बेहतर नेट सर्विस तरक्की के रास्ते खोलेगी। 
- धर्मेंद्र यादव, प्रबंधक ई-गवर्नेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed