फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Not a palanquin but the bier of the daughter was taken out of the house, every eye was wet

Budaun News: डोली नहीं, घर से उठी बेटी की अर्थी, हर आंख नम

Tue, 06 May 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Not a palanquin but the bier of the daughter was taken out of the house, every eye was wet
इस्लामनगर के गांव नूरपुर पिनौनी में मृतका दीक्षा की मौत के बाद घर पर जुटी महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूरपुर पिनौनी। बेटी के हाथ पीले करने को पिता ने सारी तैयारी कर ली। सोमवार को बरात आनी थी, लेकिन उससे पहले बेटी ने अलविदा कह दिया। मंगलवार को जहां बेटी की डोली उठनी थी। उससे पहले सोमवार को अर्थी उठी तो हर आंख नम हो गई।
इस्लामनगर थानाक्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी निवासी व्यापारी दिनेश पाल सिंह ने बेटी की शादी मुरादाबाद में तय की थी। रविवार को कई मेहमान घर पर आ गए। महिलाओं ने बेटी दीक्षा को दुल्हन बनने से पहले उसके हाथों में मेहंदी लगाई। हल्दी की रस्म रविवार को पूरी की गई। घर में मंडप का खाना हुआ।
विज्ञापन

शाम करीब आठ बजे बरात को पकवान बनाने के लिए शहर से हलवाई घर पहुंच गए। कारीगर मिष्ठान तैयार कर रहे थे। सोमवार की सुबह मंडी से सब्जी लाने का पर्चा थमा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने रात में ही सभी व्यवस्थाएं कर दी कि कौन सब्जी लाएगा और कौन अन्य व्यवस्थाएं देखेगा। उन्होंने अपने रिश्तेदारों और परिवार के लोगो से कहा कि बरात की खातिरदारी में कोई कसर न रह जाए। लेकिन रात एक बजे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रात में डांस करते समय उसे हार्ट अटैक पड़ा और माैत हो गई।

इस्लामनगर के गांव नूरपुर पिनौनी में मृतका दीक्षा की मौत के बाद घर पर जुटी महिलाएं। संवाद

इस्लामनगर के गांव नूरपुर पिनौनी में मृतका दीक्षा की मौत के बाद घर पर जुटी महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed