फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Non-bailable warrant issued against four people including former chairman Deepmala and her son

Budaun News: पूर्व चेयरमैन दीपमाला व उनके बेटे समेत चार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Sat, 28 Jun 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant issued against four people including former chairman Deepmala and her son
बदायूं। सीजेएम कोर्ट ने पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, उनके बेटे समेत चार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए है। कोर्ट ने पुलिस को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर सात जुलाई तक कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के माल गोदाम रोड निवासी शशांंक गुप्ता ने कोर्ट में दायर किए प्रकीर्ण वाद में बताया था कि 2021 से 2023 तक पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल ने अपने कार्यकाल में राजनीतिक और सरकारी होर्डिंग व ग्लो साइन बोर्ड लगवाए थे। इनका उनपर 11.39 लाख रुपये बकाया था। उन्हाेंने कई बार रुपये मांगे लेकिन, पूर्व चेयरमैन ने रुपये देने में टाल मटोल करती रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान उनके बेटे अमन गोयल ने सिंगलर स्कूल के पास एक रेस्टोरेंट में बुलाकर मारपीट की। इसके बाद में अमन गोयल, रजत, संजय पाठक और दो पुलिस कर्मी उनकी प्रेस में आए। जहां उनके स्टाफ को धमकाया। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। चार जनवरी को अमन गोयल ने जान से मारने की धमकी दी थी। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वत: संज्ञान लिया था। इसके बाद कोर्ट ने कई बार पूर्व चेयरमैन समेत अन्य आरोपियों को तलब किया, लेकिन वह पेश नहीं हुए। इसके चलते अब कोर्ट ने सभी चार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed