फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nodal officer inspected Panchayat Bhawan and Gaushala

नोडल अधिकारी ने पंचायत भवन और गोशाला का किया निरीक्षण

Wed, 07 Sep 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer inspected Panchayat Bhawan and Gaushala
बदायूं। नगर विकास विभाग के सचिव व जिले के नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने मंगलवार को बिनावर थाना, पंचायत भवन समेत रफियाबाद में बने गो संरक्षण केंद्र आदि का निरीक्षण किया। बिनावर में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। बीडीओ को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को नोट करके उनका निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने थाना बिनावर पहुंचकर रजिस्टर चेक किए, व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पंचायत भवन में पुस्तकालयों में किताबों के रखरखाव, रीडिंग रूम की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने किताबों को देखा कि किस स्तर की किताबें यहां रखी गई हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि गांवों में सर्वे करा लिया जाए कि कितने लोग इन किताबों का लाभ प्राप्त कर तैयारी कर रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि गर्मी से निजात के लिए पंखे लगवाए जाएं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान प्रयोगशाला व मीना मंच कक्ष में रोशनी और हवा न होने पर उन्होंने यहां बल्ब और पंखों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। वहीं नोडल अधिकारी ने वृहद गो संरक्षण केंद्र रफियाबाद का भी निरीक्षण किया। इसके बाद में बिनावर गांव में चौपाल लगाकर विकास कार्योँ की समीक्षा बैठक की। एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, सीओ सिटी आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed