फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nodal officer accused of collusion with private hospital operator

Budaun News: नोडल अफसर पर निजी अस्पताल संचालक से सांठगांठ का आरोप

Wed, 21 Feb 2024 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 21 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer accused of collusion with private hospital operator
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी चौराहा स्थित सृष्टि नर्सिंग होम में दो जनवरी को प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई थी। तब संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और अस्पताल को सील कर दिया था। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि अस्पताल का फिर से संचालन होने लगा है। उन्होंने नोडल अधिकारी पर अस्पताल संचालक से सांठगांठ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को संभल जिले के कस्बा बहजोई के मोहल्ला काली मंदिर निवासी मृतका के पिता उमेश शर्मा सीएमओ कार्यालय पहुंचे। पीड़ित ने शिकायत की कि नोडल अधिकारी डॉ. पंकज शर्मा ने अस्पताल संचालक से सांठगांठ कर ली है। इसी दौरान डॉ. पंकज शर्मा भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि नोडल अधिकारी ने अस्पताल संचालक से समझौता कराने का दबाव बनाया। इसी बीच पीड़ित और नाेडल अधिकारी में कहासुनी हो गई। डॉ. पंकज शर्मा ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि अस्पताल सील ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed