फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   NOC for firefighting not received in hotels, notice to three

होटलों में नही मिली अग्निशमन विभाग की एनओसी, तीन को नोटिस

Wed, 07 Sep 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
NOC for firefighting not received in hotels, notice to three
बदायूं। लखनऊ के तीन मंजिला होटल में आग लगने से चार लोगों की मौत और दिल्ली के चांदनी चौक मार्केट में अग्निकांड से तबाही के बाद जारी अलर्ट का असर बदायूं में भी दिखा। प्रदेश सरकार के आदेश पर मंगलवार को जिले के तमाम होटल, कॉलेज और मॉल में आग बुझाने के साधन चेक किए गए। कई जगह एनओसी तक नहीं मिली। इनमें तीन होटल मालिकों को नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर में अग्निशमन विभाग के एसआई ओमप्रकाश शर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने चेकिंग की। शहर में पांच होटल, एक मॉल और एक महाविद्यालय में आग बुझाने के साधन चेक किए। शुरुआत होटल कंट्री इन से की। इस होटल में 17 एबीसी, पांच हौज रील, टैंक, स्प्रिंकलर, स्मोक डिटेक्टर, फायर अलार्म और फायर हाईड्रेंट पाए गए। होटल आरके रिजॉर्ट में फायर हाईड्रेंट, हौज रील और फायर अलार्म के अलावा कुछ और भी साधन मिले हैं।
विज्ञापन

टीम को राजकीय महाविद्यालय में पर्याप्त साधन मिले। बाद में मॉल वीमार्ट, होटल राजेंद्र, अजंता होटल और होटल रिवेरा में साधन देखे। टीम के मुताबिक होटल अजंता, रिवेरा और इंदिरा चौक के नजदीक एक नए होटल में पर्याप्त साधन नहीं मिले। उनके पास एनओसी भी नहीं मिली। इससे उन्हें नोटिस दिया गया है। इधर, जिले के कस्बों में स्थित बड़ी बिल्डिंगों में भी व्यवस्थाएं देखी गईं। अधिकतर में कमियां पाई गई हैं। उन्हें भी नोटिस दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आफत आई तो निकलने में होगी दिक्कत
शहर के कुछ होटलों में आग बुझाने के पर्याप्त साधन तो हैं लेकिन उनमें आने-जाने की व्यवस्था ठीक नहीं है। कहीं जीना कम चौड़ा है तो कहीं आने-जाने के साधन पर्याप्त नहीं है। अग्निकांड की स्थिति में निकासी में बड़ी दिक्कत हो सकती है।
संकरी गलियों में बने हैं होटल
शहर में कई होटल संकरी गलियों में बने हैं। वहां तक अग्निशमन की गाड़ी ही नहीं पहुंच सकती। वहां केवल स्थानीय साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। अगर गाड़ी बुलाई भी गई तो उसे काफी दूर सड़क पर खड़ा रखना पड़ेगा।

मंगलवार को जिले के तमाम होटल और मॉल आदि में आग बुझाने के साधन चेक कराए गए। कहीं-कहीं पर्याप्त साधन नहीं मिले हैं। तीन को नोटिस दिया गया है।- आरके वाजपेई, जिला अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed