{"_id":"650f454e3fd1c5ae1b0eac60","slug":"no-trace-of-the-girl-who-was-taken-away-wearing-a-burqa-badaun-news-c-123-1-sbly1004-4824-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बुर्का पहनाकर ले जाई गई किशोरी का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बुर्का पहनाकर ले जाई गई किशोरी का नहीं लगा सुराग
Sun, 24 Sep 2023 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
कादरचौक। कस्बे से बुर्का पहनाकर ले जाई गई किशोरी का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। तीन महिलाएं उसे योजना बनाकर अपने साथ ले गईं हैं। उसकी तलाश में थाने की एक टीम लगा दी गई है। इसमें सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।
18 सितंबर को कस्बे से तीन मुस्लिम महिलाओं और एक व्यक्ति ने किशोरी को बुर्का पहनाकर अपहरण कर लिया था। उस दिन किशोरी अपने घर पर मौजूद थी। तभी पड़ोस में रहने वाली कुछ मुस्लिम लड़कियां किशोरी को बुलाकर ले गईं थीं। जब काफी समय तक किशोरी घर नहीं आई तो परिवार वालों ने उसको तलाश करना शुरू किया।
परिवार वाले चुपचाप उसको तलाश करते रहे। इसी दौरान उन्हें एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला, जिसमें तीन मुस्लिम महिलाएं और एक व्यक्ति किशोरी को ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद किशोरी का पिता शुक्रवार को कादरचौक थाने पहुंचा और उसने तीन महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
विज्ञापन
एसओ वेदपाल सिंह ने किशोरी की तलाश में एक टीम गठित की है। साथ ही सर्विलांस टीम को भी लगा दिया गया है। यह टीम कस्बे के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस छानबीन के दौरान पता चला है कि किशोरी को ले जाने वालों के संपर्क केरल तक हैं। वह किशोरी को कहां ले गईं हैं। अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस किशोरी की तलाश में लगी हुई है।