Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No trace of Najeeb who went missing from JNU Delhi nine years ago

UP News: नौ साल बाद भी नहीं लगा बदायूं के छात्र नजीब का सुराग, जेएनयू दिल्ली से हुआ था लापता

Thu, 03 Jul 2025 02:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 02:32 PM IST
सार

बदायूं के मोहल्ला वेदो टोला निवासी छात्र नजीब के जेएनयू में पढ़ाई करते थे। वह 15 अक्तूबर 2016 को लापता हो गए थे। नजीब के लापता होने की गुत्थी आज तक अनसुलझी है। 

विज्ञापन
No trace of Najeeb who went missing from JNU Delhi nine years ago
नजीब का फाइल फोटो, बेटे की फोटो देखतीं मां फातिमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नौ साल बाद भी दिल्ली के जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) से 15 अक्तूबर 2016 को लापता हुए बदायूं के छात्र नजीब का सुराग नहीं लगा। इस मामले में नौ साल के बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है, लेकिन इसमें अब नौ अंक का इत्तफाक हैरान कर रहा है। मां फतीमा नफीस ने बताया कि उनके बेटे का अपहरण नौ लोगों ने किया था। उनके नौ मोबाइल फोन सीबीआई के पास हैं। उनमें से एक भी मोबाइल का पैटर्न लॉक सीबीआई तुड़वाने में कामयाब नहीं रही।

विज्ञापन


बदायूं के मोहल्ला वेदो टोला निवासी छात्र नजीब के जेएनयू से लापता होने की गुत्थी नौ साल भी अनसुलझी है। इसे न दिल्ली पुलिस सुलझा सकी और न ही सीबीआई। मां फातिमा नफीस ने बताया कि अपहरण करने के नौ नामजद आरोपी थे, जबकि 150 से अधिक लोगों की भीड़ थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने उन नौ आरोपियों के मोबाइल जब्त किए थे, लेकिन उन आरोपियों को कोर्ट के सामने नहीं लाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- प्यार...पंचायत और फिर धोखा: दुल्हन बनकर इंतजार करती रही प्रेमिका, बरात लेकर नहीं आया प्रेमी; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नजीब की मां का कहना है कि दिल्ली के बसंतकुंज पुलिस ने उन आरोपियों के नौ मोबाइल जब्त कर लिए थे। जब जांच सीबीआई को मिली तो वह मोबाइल दिल्ली पुलिस ने सौंप दिए थे। सीबीआई उन सभी मोबाइलों के पैटर्न लॉक खोलने में सफल नहीं हो सकी। अगर सीबीआई ऐसा करती तो उनके बेटे का सुराग जरूर लगता। 

Trending Videos

मां का दावा है कि सीबीआई ने जब कोर्ट में इस मामले से जुड़े तथ्यों को पेश किया तो अपने हलफनामा में इसका जिक्र किया था कि उन सभी नौ मोबाइलों के पैटर्न लॉक नहीं खुले। नजीब का मोबाइल भी सीबीआई के पास है। इसके डेटा का भी अब तक जिक्र नहीं किया गया है।

कोर्ट ने सीबीआई को क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की
15 अक्टूबर 2016 को जेएनयू के माही-मांडवी छात्रावास से नजीब अहमद लापता हो गए थे। मां का दावा है कि इससे एक रात पहले छात्र की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े कुछ छात्रों के साथ विवाद हुआ था। नजीब के लापता होने के मामले में जब सीबीआई का कोई सुराग नहीं मिला तो अक्तूबर 2018 में सीबीआई ने जांच बंद कर दी। इसके बाद मां कोर्ट में फिर से तलाश की याचिका लगाई। इसके चलते फिर से जांच शुरू की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब दिल्ली की कोर्ट ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed