फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No relief from fog and cold yet, schools up to class 8 will remain closed today

Budaun News: कोहरे व ठिठुरन से अभी राहत नहीं, 8वीं तक के स्कूल आज भी रहेंगे बंद

Thu, 16 Jan 2025 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
No relief from fog and cold yet, schools up to class 8 will remain closed today
बढ़ती ठंड में गर्म कपड़ो में टिकटगंज से गुजरतीं स्कूटी सवार महिला। संवाद
बदायूं/ उझानी। तीन दिन से घना कोहरा छंटने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पूर्वाह्न तक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। इसके बाद पांच बजे तक चहलपहल तो दिखी, लेकिन दिन ढलते ही लोग घरों में कैद हो गए। मौसम विभाग ने तीन दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है। इस दौरान बारिश भी हो सकती है। वहीं सर्दी के मद्देनजर आठवीं तक के सभी स्कूल 16 जनवरी को बंद रहेंगे। डीएम के मुताबिक, आदेश सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगा।
विज्ञापन

मंगलवार रात कोहरे का सबसे ज्यादा असर पड़ा। रात में 10 कदम आगे कोहरे के अलावा कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। सबसे ज्यादा दिक्कत सफर के दौरान लोगों को हुई। दृश्यता काफी कम होने की वजह से रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। वाहन चालकों में उझानी निवासी आसिफ के मुताबिक- शाम सात बजे वह जरूरी काम से बदायूं को निकले तो 15 मिनट की दूरी आधा घंटा में तय करनी पड़ी। कार भी 20 किलोमीटर प्रतिघंटा से कम की रफ्तार पर चल सकीं। यही नहीं, रोडवेज बसों और ट्रकों की भी हाईवे पर धीमी गति रही।
विज्ञापन

शहर समेत आसपास कस्बे के बाजारों में शाम छह बजे से ही रौनक गायब हो गई। शाम से ही लोग घरों और दरवाजों पर अलाव जलाकर बैठ गए। इसका घरेलू कामकाज भी असर पड़ा है। गलन भरी सर्दी में सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और बच्चों को हुई। मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ने से बुधवार को भी सूर्यदेव का दीदार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरा दिन में भी बरकरार रहा। अभी एक-दो दिन और ऐसी की गलन रहने के आसार हैं। जानकार बताते हैं कि बूंदाबांदी होने पर कोहरा छंटने के साथ धूप निकलने की उम्मीद बढ़ जाती है। उधर, डीएम के आदेश पर बीएसए ने बृहस्पतिवार तक आठवीं तक के सभी विद्यालय बंद करा दिए हैं।


खेत पर कांपते हुए किसान छुट्टा पशुओं से रखा रहे अपनी फसलें कड़ाके की ठंड में लोग दिन ढलते ही जहां घरों से निकलने में परहेज करते हैं, इस हालत में छुट्टा जानवरों को लेकर असल दिक्कत तो किसान ही बयां कर सकते हैं। उझानी क्षेत्र में कटरी से जुड़े गांव रमनगला निवासी चंद्रपाल कहते हैं कि पांच बीघा खेत में आलू की फसल है। फसल को छुट्टा जानवरों से बचाने के लिए वह मंगलवार रात घने कोहरे में खेत पर पहुंचे तो मचान पर बैठकर चंदकदम दूर का नहीं दिखा। गोवंश का झुंड आया और आलू को रौंदता हुआ आगे निकल गया। घर से खेतों तक पहुंचने में ही किसानों का शरीर कांप उठा।


अधिकतम तापमान बढ़ने का अनुमान

बदायूं। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कोहरे के साथ ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह गलन भरा रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी संभव है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। 16 जनवरी को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 20.01 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं 17 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस तो 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहेगा। संवाद




पालतू पशुओं को ठंड से बचाना है तो पशुशाला में जलाएं अलाव
कोहरे के बीच ठंड का प्रकोप बढ़ जाने से पालतू पशुओं की जान पर भी बन आई है। गोआश्रय स्थल में अफसर बेहतर देखभाल करने की हिदायत दे चुके हैं, लेकिन असलियत इसके विपरीत है। अधिकतर गोआश्रय स्थलों में गोवंश के लिए झूलें तक उपलब्ध नहीं हैं। बेजुबान कुछ कह तो नहीं सकते, लेकिन उनके शरीर में कंपकंपी देख गोआश्रय के कर्मचारियों को अहसास जरूर हो जाता है। पशु चिकित्साधिकारी विवेक कुमार माहेश्वरी ने बताया कि पशुशाला में अलाव जलाने से पालतू पशुओं को राहत मिल जाती है।

बढ़ती ठंड में गर्म कपड़ो में टिकटगंज से गुजरतीं स्कूटी सवार महिला। संवाद

बढ़ती ठंड में गर्म कपड़ो में टिकटगंज से गुजरतीं स्कूटी सवार महिला। संवाद

बढ़ती ठंड में गर्म कपड़ो में टिकटगंज से गुजरतीं स्कूटी सवार महिला। संवाद

बढ़ती ठंड में गर्म कपड़ो में टिकटगंज से गुजरतीं स्कूटी सवार महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed