फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No nomination for the second day, 25 for a prescription

दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं, 25 ने पर्चे लिए

Sat, 21 Jan 2017 11:19 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
No nomination for the second day, 25 for a prescription
दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं, 25 ने पर्चे लिए - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बसपा के चार प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र 
सुरक्षा को लेकर प्रवेश द्वार पर हुई नोकझोक

 विधानसभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को भी किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। दूसरे दिन 25 नामांकन पत्र लिए गए। भाजपा और बसपा के साथ ही निर्दलीय एवं अन्य दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र ‌लिए इस दौरान कलक्ट्रेट के दोनों गेटों पर कड़ी स़ुरक्षा रही।
शनिवार सुबह से कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन पत्र खरीदने के लिए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। बसपा के बिल्सी, बिसौली, सहसवान और दातागंज सीट के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र लिए। इसमें दातागंज विधानसभा के लिए बसपा से सिनोद शाक्य ने अपने साथ पत्नी सुनीता शाक्य के नाम से भी पर्चा लिया। वहीं, बिसौली विधानसभा से मेजर कैलाश सागर ने अपने नामांकन पत्र के अलावा तीन अतिरिक्त नामांकन पत्र लिए। संयुक्त समाजवादी दल के हरि प्रकाश ने एक अतिरिक्त नामांकन पत्र भी लिया। नामांकन पत्र बिक्री एवं दाखिल करने के लिए निर्धारित समय तीन बजे तक कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा रही। कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने के लिए कुछ लोगों की पुलिस कर्मियों से बहस हो गई। सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव, एसपी सिटी एके यादव और सीओ सिटी एके पांडेय ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

-------------------
दूसरे दिन इन्होंने लिए पर्चे 
बिसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए बसपा से मेजर कैलाश सागर, भारतीय सुभाष सेना से चमपति, संयुक्त समाजवादी दल से हरि प्रकाश ने नामांकन पत्र खरीदा। सहसवान सीट के लिए बसपा से अरशद अली, निर्दलीय साजिदा, एवं देश पाल ने नामांकन पत्र लिया। बिल्सी सीट के लिए बसपा से मुसर्रत अली उर्फ  बिट्टन, निर्दलीय चश्मपाल, फकीरचंद, चंद्रभान सिंह, नुजहत परवीन, राजेश कुमार ने नामांकन पत्र लिया। बदायूं विधानसभा के लिए भारतीय कल्याण पार्टी से सचिन पाठक एवं निर्दलीय हरेंद्र सिंह यादव ने नामांकन हासिल किया। शेखूपुर सीट के लिए धर्मेंद्र कुमार सिंह, भारतीय सुभाष सेना से राजेंद्र और निर्दलीय अशरफ हुसैन, अकलीन ने और दातागंज विधानसभा के लिए बसपा से सिनोद शाक्य एवं सुनीता शाक्य तथा भारतीय सुभाष सेना से राजवीर शर्मा ने नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed