{"_id":"665bad57a6a75b6278030d94","slug":"no-marks-of-assault-were-found-on-the-childs-body-badaun-news-c-123-1-sbly1004-119742-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बालक के शरीर पर नहीं मिले मारपीट जैसे निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बालक के शरीर पर नहीं मिले मारपीट जैसे निशान
Sun, 02 Jun 2024 04:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव खरकन नगला में सड़क किनारे पड़े मिले 11 साल के कुलदीप के शव का शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम करा दिया गया। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट जैसे निशान नहीं मिले हैं। इससे पुलिस इसे हादसा मान रही है। पुलिस ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ग्राम खरकन नगला निवासी कुलदीप पुत्र रामगुलाम शुक्रवार शाम सड़क किनारे पड़ा मिला। परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊ ले गए थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। रामगुलाम का आरोप था कि उसका इकलौता बेटा गांव के बाहर भैंस और बकरियों को पानी पिलाने ले गया था। तभी उसके गांव के कुछ लोगाें ने उसके बेटे के साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। रामगुलाम ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार दोपहर पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बालक के शरीर पर मारपीट जैसे चोटों के निशान नहीं मिले हैं। उसके पेट और पंजे पर चोट मिली है। इसके अलावा कहीं भी चोट नहीं थी। इससे मामला मारपीट का नहीं लग रहा है। इसमें जांचकर कार्रवाई की जाएगी।