फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No longer the brunt of flooding Nawada bear Madhukar

अब बाढ़ का दंश नहीं  झेलेगा नवादा मधुकर

Sat, 14 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो दातागंज।
ब्यूरो दातागंज। Updated Sat, 14 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
No longer the brunt of flooding Nawada bear Madhukar
बांध - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
6.84 करोड़ की लागत से पूरा हो रहा बांध का काम
कटान के चलते आधा गांव समा चुका है रामगंगा में

तहसील क्षेत्र का गांव नवादा मधुकर अब बाढ़ से कटान का दंश नहीं झेलेगा। नवादा मधुकर को बचाने के लिए 6.84 करोड़ रुपये की लागत से बांध का काम करीब पूरा हो चुका है। बाढ़ के इस सीजन में इस गांव के लोगों को बाढ़ से नहीं जूझना होगा।
दातागंज के थाना हजरतपुर का गांव नवादा मधुकर रामगंगा के किनारे स्थित है। करीब पांच साल पहले रामगंगा ने रुख बदला तो नवादा मधुकर उसके निशाने पर आ गया। हर साल बाढ़ में कटान होने लगा। इस दौरान आधा गांव रामगंगा में समा गया। गांव के लोग कई साल से बाढ़ से मुक्ति की मांग कर रहे थे। पिछले साल शासन ने शेष बचे नवादा मधुकर गांव को बाढ़ से बचाने के लिए शासन ने 6.84 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी। बांध निर्माण का काम बाढ़ खंड कर रहा है। 
विज्ञापन

गांव को बचाने के लिए बाढ़ खंड ने 1350 मीेटर के बांध का निर्माण किया है। बांध बनाने के लिए गांव से एक किलोमीटर पहले रामगंगा का रुख मोड़ने के लिए नहर बनाई गई है। इसके जरिए रामगंगा की धार को करीब दो किलोमीटर की दूरी पर मोड़ा गया है। बांध का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। बाढ़ खंड के अधिकारियों की मानें तो आने वाले बाढ़ के सीजन में नवादा मधुकर गांव पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बांध बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। गांव अब पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। रामगंगा के रुख को भी मोड़ा गया है। बांध का गांव लगभग पूरा हो चुका है।
-रविंद्र कुमार, सब-डिवीजनल आफीसर, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed