फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No entry applicable... but vehicles are not banned

पहले दिन नाम की रही नो एंट्री, धड़ल्ले से बाइक, स्कूटी से घूमते रहे लोग

Fri, 21 Oct 2022 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
No entry applicable... but vehicles are not banned
बाजार में बाइक से घूमते लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। त्योहार पर जाम की समस्या से निपटने के लिए बाजारों में दोपहिया और बड़े वाहनों के आवागमन पर लगाई गई पाबंदी पहले दिन बेअसर रही। बृहस्पतिवार को नो एंट्री क्षेत्र में धड़ल्ले से वाहन आते-जाते रहे। लावेला चौक, शिव मंदिर चौराहे, घंटाघर, सुभाष चौक पर कई बार जाम जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन

शाम के समय इनकी संख्या बढ़ जाती है। इसकी वजह से शहर में जगह-जगह जाम लग जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने शहर के बाजारों में ई-रिक्शा, टेंपो, कार, स्कूटी व बाइक तक के आन-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से नो एंट्री लागू भी कर दी। लेकिन इसका असर बाजार में दिखाई नहीं दिया। क्योंकि पूरे दिन बाजार में स्कूटी से लेकर बाइक से लोग खरीदारी करते रहे। इसकी वजह से शहर के बाजार में कुछ जगहों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि उन लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई, जो ई-रिक्शा, टेंपो से आए थे। नो एंट्री जोन की वजह से उन्हें बाजार से काफी दूर उतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्वाइंटों पर बैरियर तो लगे, पर आते-जाते रहे वाहन
नो एंट्री लागू करने के लिए यातायात पुलिस ने शहर में 11 ऐसे प्वाइंट बनाए थे, जहां वाहनों को बाजार में घुसने से रोका जाना था। लेकिन यहां सिर्फ बैरियर लगाकर छोड़ दिए गए और वाहन चालक धड़ल्ले से आते-जाते रहे। लावेला चौक, शिव मंदिर चौराहे, घंटाघर, सुभाष चौक पर ऐसी स्थिति ही देखी गई।
पार्किंग में दुकानदारों के वाहन
जाम से निपटने के लिए शहर में तीन पार्किंग शुरू की गई हैं। पहले दिन यहां आसपास के व्यापारियों, दुकानदारों और कुछ लोगों ने अपने वाहनों को खड़ा किया था। अधिकांश लोगों ने पार्किंग स्थल में वाहन इसलिए खड़े नहीं किए, क्योंकि वहां से बाजार की दूरी अधिक है। ऐसे में लोगों को वहां तक जाने में काफी परेशानी होती।
रूट डायवर्जन शहर भ्रमण करने के बाद लागू किया गया है। आज पहला दिन था, इसलिए हो सकता है कि दो पहिया वाहन बाजार की तरफ आ गए हों। अब और सख्ती से काम किया जाएगा। -आलोक मिश्रा, सीओ सिटी

बाजार में कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। इस पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई जाएगी। इससे बाजार में खरीदारी करने के लिए आए लोगों को जाम से न जुझना पड़े। -ब्रजेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

पुराना बाजार में दोपहर के समय जाम जैसी स्थिति बन गई थी। संवाद

पुराना बाजार में दोपहर के समय जाम जैसी स्थिति बन गई थी। संवाद- फोटो : BADAUN

बाजार में नो एंट्री होने के बाद भी बाइक से घूमते लोग। संवाद

बाजार में नो एंट्री होने के बाद भी बाइक से घूमते लोग। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed