फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No child should be deprived of drinking pulse polio immunization drops: DM

एक भी बच्चा पल्स पोलियो प्रतिरक्षण ड्राॅप पीने से न रहे वंचित : डीएम

Mon, 09 Dec 2024 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
No child should be deprived of drinking pulse polio immunization drops: DM
बदायूं। डीएम ने रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि एक भी बच्चा ड्राॅप पीने से वंचित न रहे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगाई गईं टीमें अपना-अपना कार्य पूरी गंभीरता से करें।
विज्ञापन



जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने ब्लॉक जगत के ग्राम पडौ़आ के कंपोजिट स्कूल में आयोजित बूथ में नौनिहालों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की। जनपद में जीरो से 5 वर्ष तक के 5.18 लाख बच्चों को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 2325 बूथ बनाए गए हैं। रविवार को सभी बूथ पर पल्स पोलियो प्रतिरक्षण ड्रॉप पिलाई गई।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्र ने बताया कि रविवार को जनपद में बनाए गए 2325 बूथों पर जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण ड्रॉप पिलाई गई। नौ से 13 दिसंबर तक घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षण की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान 5,81,000 बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षण ड्राप पिलाई जाएगी। इस अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की एसएमओ डाॅ. पलवीन कौर, डॉ. असलम, डॉ. कौशल गुप्ता सहित चिकित्सा विभाग के अन्य चिकित्सक व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। विशेष पल्स पोलियो अभियान के तहत नगर और अंबियापुर क्षेत्र में बने बूथ पर जीरो से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। परिषदीय स्कूल में भी शिक्षक उपस्थित रहे।। उनके द्वारा बुलावा टीमों के जरिए बच्चों को बूथ तक पहुंचवाया। शाम चार बजे तक बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी कई बूथ का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed