फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   no cash in bank and pocket

जेबें खाली और बैंक, एटीएम में कैश नहीं

Wed, 14 Dec 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 14 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को बैंक शाखाएं खुलने पर उनमें आई अधिकांश करेंसी का वितरण उसी दिन उमड़ी भीड़ को कर दिया गया लेकिन चेस्ट से बुधवार को करेंसी न आने की वजह से भीड़ को कैश नहीं मिल सका। लोग बैंक से रुपये निकालने के लिए लाइन में लगे जद्दोजहद करते नजर आए लेकिन न तो सभी शाखाओं में कैश मिला, न ही एटीएम में कैश था। ऐसे में लोगों की जेबें खाली ही रह गईं। परेशान लोगों ने नाराजगी जताई। कई शाखाओं में तो कैश नहीं का बोर्ड चस्पा कर दिया गया। 
विज्ञापन

शहर में स्थित एसबीआई मुख्य शाखा और टिकटगंज शाखा को छोड़कर अधिकांश बैंक शाखाओं में कैश निकालने के लिए पहुंचने वाले लोगों को पहले सिर्फ दो हजार रुपये की पेशकश की गई। कुछ लोगों के अड़ जाने पर उन्हें अधिक भुगतान किया गया, जबकि तमाम लोगों को सिर्फ इतने रुपये देकर ही टरका दिया। इससे लोगों में रोष व्याप्त रहा, क्योंकि घंटों लाइन में लगने के बाद सिर्फ दो हजार रुपये पाकर लोग असंतुष्ट नजर आए। नोटबंदी का एक माह बीतने के बावजूद बैंक कर्मियों की मनमानी और कैश की किल्लत के चलते लोगों आक्रोश बढने लगा है। इसलिए बैंक शाखाओं में हंगामा और झगड़े की स्थिति बनने लगी है। पुलिस के मौजूद होने की वजह से तमाम झगड़े मौके पर ही समाप्त हो जाते हैं, जबकि भीड़ बढने पर हंगामा भी होने लगता है। वहीं, केनरा बैंक, विजया बैंक, यूनियन बैंक समेत तमाम बैंकों में कैश नहीं का बोर्ड टांग दिया गया, जिसे देखकर वहां पर पहुंचे लोग नाराजगी जताते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed