फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nine-year-old boy dies after wall collapses

Budaun News: दीवार गिरने से नौ साल के बच्चे की मौत

Thu, 09 Oct 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Nine-year-old boy dies after wall collapses
सुरजीत का फाइल फोटो।
कादरचौक। घर की दीवार गिरने से नौ साले के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोग बच्चे के शव को लेकर घर पहुंच गए। अभी तक परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। वहीं एक बकरी की मौके पर ही मौत हाे गई।
विज्ञापन


कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गनियाई निवासी सुरजीत के पिता वीरपाल पंजाब में मजदूरी करते हैं। उनके तीन बच्चे व पत्नी घर पर रहते हैं। बुधवार को उनका नौ साल का बेटा सुरजीत पशुशाला से बकरी खोलने गया था। बकरी खोलते समय दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। इससे दबकर बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरजीत गंभीर घायल हो गया। दीवार गिरने के बाद आसपास के लाेगों ने दौड़कर बच्चे को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में उसको राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। इलाज के दौरान सुरजीत की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पिता पंजाब में है। हादसे की सूचना दी गई है। घटना के समय मां खेत पर थी। बच्चे ही घर पर थे। पिता के आने के बाद ही पुलिस व तहसील प्रशासन को सूचना दी जाएगी। सीओ उझानी देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह की सूचना थाने पर नहीं मिली है। अगर घटना हुई है तो पुलिस को माैके पर भेजकर जांच कराके आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed